यूपी : 36 जिलों की 113 महिलाओं को मोबाइल पर अश्लील बातें कर परेशान करने वाला शख्त ऐसे आया पुलिस के शिकंजे में
सैनी कोतवाली के कोरियो गांव निवासी रावेंद्र कुमार मौर्य पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। इस वक्त उसकी उम्र 45 साल है। रावेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह कभी ट्रको में खलासी का काम करता तो कभी अपने सबमर्सिबल की रखवाली करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्र के आधे पड़ाव के बाद भी शादी नहीं होने से परेशान रावेंद्र ने फोन पर महिलाओ से अश्लीलता करना अपना शौक बना लिया था। फर्जी आईडी से सिमकार्ड हासिल करने के बाद वह अलग-अलग लोकेशन बदल कर बहू-बेटियों से अश्लील बातें करता था। विरोध करने पर महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। रावेंद्र की हरकत से एक दो नहीं बल्कि 36 जनपदों की 113 महिलाएं परेशान थी। बृहस्पतिवार को वूमेन पॉवर लाइन लखनऊ व सैनी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
सैनी कोतवाली के कोरियो गांव निवासी रावेंद्र कुमार मौर्य पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। इस वक्त उसकी उम्र 45 साल है। रावेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह कभी ट्रको में खलासी का काम करता तो कभी अपने सबमर्सिबल की रखवाली करता था। रावेंद्र ने पिछले कुछ दिनों से फेक काल के सहारे महिलाओ-बेटियों को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके लिए वह फर्जी आईडी के सहारे सिमकार्ड खरीदता था और लोकेशन बदलकर फोन किया करता था। अगर किसी महिला ने फोन उठा लिया तो वह उसका नंबर सेव कर लेता था।
सविलांस की मदद से पुलिस ने पकड़ा
रावेंद्र की इस हरकत से प्रदेश के 36 जनपदों की 113 महिलाएं परेशान थी। उन्होंने 1090 में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा रखी थी। बृहस्पतिवार को सर्विलांस की मदद से हेल्पलाइन नंबर 1090 के निरीक्षक शेर बहादुर मौर्य ने उसकी लोकेशन सैनी कोतवाली के कोरियों गांव में पाई।
वह अपने हमराही सिपाही सत्यवीर सचान, विक्रम सिंह व अनुराग त्रिवेदी के साथ सैनी कोतवाली पहुंचे। यहां से वह कोतवाली के एसआई किशन कुमार व सिपाही जितेंद्र के साथ कोरियो पहुंचे और रावेंद्र को धर दबोचा। रावेंद्र के खिलाफ सैनी कोतवाली में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसका चलान कर दिया गया है।
- लखनऊ - 19
- उन्नाव, कानपुर नगर, अंबेडकर नगर में सात-सात मामले
- प्रयागराज- 6
- प्रतापगढ़, सीतापुर व रायबरेली में पांच-पांच शिकायतें
- शाहजहांपुर, हरदोई, सुल्तानपुर में चार-चार केस
- संतकबीर नगर, मिर्जापुर, गोरखपुर, बांदा व अमेठी में तीन-तीन
- गाजीपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, बहराइच व कौशांबी में दो-दो
- भदोही, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, खीरी, हमीरपुर, वराणसी, बलरामपुर, गोंडा, जलौन, फतेहपुर, जौनपुर, अयोध्या, झांसी, कानपुर देहात में एक-एक मामले
इनका कहना है
फोन पर महिलाओं के साथ अश्लीलता करने का पकड़ा गया आरोपी रावेंद्र पिछले कई साल से बहू-बेटियों को परेशान कर रहा था। प्रदेश के 36 जिलों की कुल 113 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपी लोकेशन बदलने के साथ ही नंबर भी बदल देता था, इस वजह से पकड़ने में देरी हुई। आरोपी के पास से कार्बन कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। - शेर बहादुर मौर्य, इंस्पेक्टर वूमेन पॉवर लाइन