फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   who had not ration card they also got the ration

जिनके पास नहीं राशनकार्ड उन्हें भी दिया खाद्यान्न

Fri, 17 Apr 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
who had not ration card they also got the ration
लॉक डाउन में जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी महापौर ने बृहस्पतिवार को हिम्मतगंज और कल्याणी देवी में सौ से अधिक गरीबों को खाद्यान्न पैकेट दिए। इस पैकेट में आटा, दाल, चावल समेत रसोई में काम आने वाली अन्य वस्तुएं शामिल थीं। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने खुल्दाबाद में 31 सफाई कर्मियों समेत 40 कर्मचारियों को सम्मानित किया। माल्यार्पण के बाद सभी कर्मचारियों को मास्क और दस्ताने दिए गए। सभी को भोजन भी कराया गया।
विज्ञापन

राशन वितरण के लिए लायंस क्लब पावन गंगा की ओर से दो क्विंटल चावल, एक कुंतल दाल, एक कुंतल आटा समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर गौरव गुप्ता, शैलेंद्र केसरवानी, बबलू कटरा, राहुल सोनकर, किशन केसरवानी, पार्षद पूजा कक्कड़, मुकेश टंडन, अच्छत टंडन, नीरज टंडन, अजीत मेहरोत्रा, संजय चड्ढा, जोनल मदन गोपाल, पीएस मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed