फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While news of the public relations department and changed trains

जनसंपर्क विभाग को खबर नहीं और बदल गया ट्रेनों का समय

Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
While news of the public relations department and changed trains
d
इलाहाबाद। रेलवे की नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू हो गई है। नई समय सारिणी में कई ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में बदलाव हुआ है लेकिन उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के जनसंपर्क विभाग को इसकी खबर नहीं है। विभाग की ओर से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों के समय परिवर्तन की जानकारी अब तक नहीं दी जा सकी है, जबकि जंक्शन और छिवकी आने वाली तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के समय में एक अक्तूबर से बदलाव हो गया है। यात्रियों को स्टेशन पहुुंचने पर ही उन्हें मालूम पड़ रहा है कि ट्रेनों का समय बदल गया है। इस आपाधापी में रविवार को कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। 
विज्ञापन

रेलवे की नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू हुई है। नई समय सारिणी मेें हुए बदलाव को लेकर एनसीआर के जनसंपर्क विभाग द्वारा 28 सितंबर का ट्रेनों के समय आदि के बदलाव को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। डिवीजन वाइज जारी की गई इस विज्ञप्ति में कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव की जानकारी दी गई लेकिन इसमें विस्तृत जानकारी नहीं थी। एनसीआर द्वारा इसमें इलाहाबाद जंक्शन से गुजरने वाली तुलसी एक्सप्रेस, ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-कानपुर मेमो, इलाहाबाद-मुगलसराय मेमो, इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर, गुवाहाटी राजधानी, महाबोधि, तुलसी, पूर्वा एक्सप्रेस के समय में ही बदलाव की जानकारी दी गई। जबकि एक अक्तूबर से जिन ट्रेनों  का समय बदला गया है उसकी संख्या एनसीआर द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में दर्शाई गई ट्रेनों से कहीं ज्यादा है। 
विज्ञापन

जंक्शन आने वाली इन ट्रेनों का बदला गया है समय 
12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, 12350 नई दिल्ली-भागलपुर, 15602 नई दिल्ली-सिलचर, 14020 आनंद विहार-अगरतला, 12878 नई दिल्ली-रांची गरीबरथ, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी,12306 कोलकाता राजधानी, 12310 नई दिल्ली-पटना राजधानी, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 12817 हटिया-आनंद विहार, 12873 हटिया-आनंदविहार, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 12815 पुरी-नई दिल्ली, 12323 हावड़ा-आनंद विहार, 12427 रीवां एक्सप्रेस, 15017 काशी एक्सप्रेस, 15160 सारनाथ एक्सप्रेस, 14116 हरिद्वार-इलाहाबाद, 14126 सरयू एक्सप्रेस, 22132 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, 11034 दरभंगा-पुणे, 15559 दरभंगा-अहमदाबाद, 15267 रक्सौल-एलटीटी, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12402 मगध एक्सप्रेस, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिवकी आने वाली इन ट्रेनों का बदला समय
12175 चंबल एक्सप्रेस, 12177 हावड़ा-मथुरा, 22912 हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस, 12361 आसनसोल-मुंबई, 12545 रक्सौल-एलटीटी, 15547 जयनगर-एलटीटी, 12176 चंबल एक्सप्रेस, 12178 मथुरा-हावड़ा, 22911 इंदौर-हावड़ा। 


‘प्राथमिक जानकारी के आधार पर जो सूचना मिली थी उसी आधार पर ट्रेनों की समय सारिणी के संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई थी। बाकी ट्रेनों की डिटेल एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी।’
 बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed