फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   While digging mud on the pond, child died due to debris, three injured

Prayagraj : तालाब पर मिट्टी खोदते समय मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत, तीन घायल

Thu, 01 Jun 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 04:24 PM IST
सार

हंडिया कोतवाली क्षेत्र के पकलोर गांव निवासी सूरज बिन्द पुत्र देवराज बिन्द (10) अपने बड़ी बहन पूजा बिंद 13  तथा अनीता पुत्री नंदलाल बिंद 15, राधा पुत्री नगीना बिंद 16 आदि बच्चों ने गांव के तालाब से मिट्टी खोदकर अपने घर ला रहे थे। जहां बृहस्पतिवार सुबह समय करीब 10  अचानक मिट्टी का ढेर चारों बच्चों के ऊपर गिर पड़ा।

विज्ञापन
While digging mud on the pond, child died due to debris, three injured
सूरज बिंद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया कोतवाली क्षेत्र के पकलोर गांव के तालाब में गांव के ही कुछ बच्चे मिट्टी खोद रहे थे कि अचानक मिट्टी का ढेर बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। जिससे वहां मौजूद चार बच्चे मिट्टी के ढेर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचकर किसी तरह मिट्टी के ढेर में दबे चारो बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे सूरज बिन्द को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हंडिया कोतवाली क्षेत्र के पकलोर गांव निवासी सूरज बिन्द पुत्र देवराज बिन्द (10) अपने बड़ी बहन पूजा बिंद 13  तथा अनीता पुत्री नंदलाल बिंद 15, राधा पुत्री नगीना बिंद 16 आदि बच्चों ने गांव के तालाब से मिट्टी खोदकर अपने घर ला रहे थे। जहां बृहस्पतिवार सुबह समय करीब 10  अचानक मिट्टी का ढेर चारों बच्चों के ऊपर गिर पड़ा, जिसके मलबे में दबकर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

While digging mud on the pond, child died due to debris, three injured
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

तालाब के बगल भैंस चरा रहे एक युवक ने देखा तो वह घबरा गया और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। घटनास्थल पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों के साथ ग्राम प्रधान रंजीत भारतीय सहित गांव के तमाम लोगों ने मिट्टी के ढेर में दबे बच्चों को बाहर निकाला। मृतक सूरज तीन बहनों में इकलौता भाई था। वह कक्षा चार में पढ़ता था। देवराज मजदूरी कर अपना और अपने बच्चों का भरण पोषण करता है। ग्राम प्रधान सहित गांव के तमाम लोगों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed