जिले में लगे लॉक डाउन के बीच तेज धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को गला तर करने के लिए व्यापारियों ने बृहस्पवितार को मट्ठे का वितरण किया। इस दौरान सिविल लाइंस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से एडीजी प्रेम प्रकाश को मट्ठे के 500 पैकेट दिए गए। बाद में एडीजी ने व्यापारियों एवं पुलिस अफसरों के माध्यम से मट्ठे का वितरण पुलिस कर्मियों में करवाया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश गोयल एवं जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान पुलिस कर्मी अपने परिजनों से दूर रहकर हम सभी के जीवन को सुरक्षित रखने का काम कर हे हैं। पुलिस द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। हम व्यापारियों का भी दायित्व है कि मौसम की परवाह किए बगैर पुलिस कर्मी जिस तरह से ड्यूटी कर रहें उनका पूरा ख्याल रखा जाए। इसी वजह से आज मट्ठे का वितरण किया गया। इस दौरान आईजी केपी सिंह, एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, सीओ बृज नारायण सिंह, रत्नेश सिंह के साथ व्यापार मंडल के विपुल मित्तल, नवीन अग्रवाल, अमिताभ गौर, मनीष गोयल, शशांक जैन, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।