फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Whether the wine party was held in Naini jail, the investigation started

नैनी जेल में शराब पार्टी हुई कि नहीं, जांच शुरू 

Thu, 06 Jun 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Whether the wine party was held in Naini jail, the investigation started
naini jail - फोटो : प्रयागराज
नैनी जेल में कथित शराब पार्टी की जांच शुरू कर दी गई है। एडीजी के निर्देश पर बुधवार को डीआईजी नैनी जेल पहुंच गए। मंगलवार को कथित रूप से नैनी जेल में शराब पार्टी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसे नैनी जेल के सर्किल एक की फोटो बताए जाने के बाद से ही महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में कई ऐसे अपराधी अपने हाथों में शराब भरी गिलास लिए हुए दिख रहे हैं, जो संगीन मामलों में बंद हैं। फोटो में यह भी दिख रहा है कि अपराधी जमीन पर अखबार बिछाकर बैठे हैं और सामने रखी खाने की प्लेटों में मुर्गा है। हालांकि यह दावत कब हुई है, इसका जानकारी नहीं हैं। सिर्फ दावत ही नहीं, बंदियों के हाथों में स्मार्ट फोन भी दिख रहे हैं, जिससे फोटो खींचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


नैनी सेंट्रल जेल के भीतर कथित तौर पर इस तरह से शराब और मुर्गे की पार्टी को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले पर एडीजी जेल चंद्र प्रकाश का कहना है कि फोटो जेल की है या नहीं, इसकी सत्यता परखने के लिए जांच कराई जा रही है। प्रयागराज के डीआईजी जेल बीआर वर्मा को जांच सौंपी गई है और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। डीआईजी वर्मा बुधवार को जेल गये भी। बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। अगर जांच में पता चलता है कि फोटो नैनी जेल के अंदर की है तो इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जांच चल रही है। कल 06 जून की शाम तक फाइनल रिपोर्ट आने की उम्मीद है। अभी सिर्फ यही कहा जा सकता है कि वायरल फोटो में दिख रही दीवार के कलर से जेल की बैरक की दीवार का कलर मैच नहीं कर रहा है। न ऐसी फर्श ही जेल में है। किसी डिप्टी जेलर का ऑफिस भी नहीं लग रहा है लेकिन, क्लियर फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
बीआर वर्मा, डीआईजी जेल, केंद्रीय कारागार, नैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed