फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the Zero Road bus station was closed, they set up camp on the road itself.

Prayagraj News: जीरोरोड बस स्टेशन बंद हुआ तो सड़क पर ही जमा लिया अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
When the Zero Road bus station was closed, they set up camp on the road itself.
जीरो रोड बस स्टेशन के बाहर हर रोज इसी तरह बसें खड़ी हो जाती हैं। अमर उजाला
जीरोरोड बस स्टेशन बंद क्या हुआ चालक-परिचालकों ने सड़क पर ही अड्डा जमा लिया। बस अड्डे के बाहर सड़क पर सवारियां भरने के लिए बसें खड़ी हो रही हैं। इससे इलाके में जाम लग रहा है।
विज्ञापन


जीरोरोड बस स्टेशन को कुछ माह पूर्व ही पुनर्विकास कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। यहां से संचालित होने वाली बसों को अस्थायी रूप से नैनी लेप्रोसी स्थित नए बस स्टेशन पर शिफ्ट किया जाना था पर बसें नैनी लेप्रोसी स्टेशन जाने की बजाय जीरोरोड के आसपास ही मंडरा रही हैं। सवारी बैठाने के चक्कर में बस चालक बीच सड़क पर ही गाड़ियां रोक दे रहे हैं जिससे पीछे आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनी जाने से कतरा रहे चालक, सवारियां भी परेशान

महोबा, बांदा, मिर्जापुर, सोनभद्र, रीवा रूट बसों को नैनी लेप्रोसी से संचालित होना था लेकिन चालक-परिचालक वहां जाने से कतरा रहे हैं। इनका मानना है कि नैनी जाने से उन्हें शुरुआती सवारियां मिलने में दिक्कत होगी। वहीं दूसरी ओर, प्रचार-प्रसार की कमी के कारण आम यात्रियों को भी यह पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी बसें अब कहां से मिलेंगी। रोडवेज कर्मी राजापुर वर्कशॉप से बसों को लेकर सीधे जीरोरोड पहुंच जा रहे हैं। --------------------

व्यापारी परेशान, हर रोज लग रहा जाम
जीरोरोड बेहद व्यस्त इलाका है। यहां वाहनों का भारी दबाव रहता है। बस स्टेशन के बाहर ही बसों का अवैध पड़ाव बन जाने से स्थिति बदतर हो गई है। सुबह शाम यहां पैदल चलना दूभर हो गया है। कारोबारी सुशांत केसरवानी, विजय गुप्ता आदि का कहना है कि जब बस स्टेशन बंद कर दिया गया है तो सड़कों पर बसें क्यों खड़ी होने दी जा रही हैं?
यह मामला संज्ञान में है। मैं खुद मौके पर गया था। वहां खड़ी बसों के चालकों और परिचालकों को निर्देश दिया गया कि वह नैनी लेप्रोसी जाएं। एआरएम जीरोरोड से भी कहा गया है कि वर्कशॉप से बसों को सीधे नैनी लेप्रोसी भेजा जाए।
-- रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed