फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the police imposed house arrest, Congressmen sat on dharna

Prayagraj News: पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया तो धरने पर बैठे कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
When the police imposed house arrest, Congressmen sat on dharna
विधानसभा लखनऊ का घेराव करने के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को सिकंदरा में हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसी बाहर निकल कर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए कांग्रेसियों को सड़क से हटाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेलगाम हो गई है। इसका संविधान से विश्वास उठ चुका है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 17 फरवरी को विधानसभा घेराव के आह्नान से घबराकर प्रदेश की पुलिस कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार कितना भी पहरा लगा ले, फिर भी गंगापार से कांग्रेस घेराव में शामिल होंगे। इस मौके पर कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना, देवराज उपाध्याय, सुनील पांडेय, महेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, सददाम हुसैन सिद्दीकी, शिव प्रसाद मौर्या, डॉ.अमर सिंह पटेल, धीरज पटेल, अनवर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed