फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When the agitators fell ill, the officers arrived, the strike ended on assurance

Prayagraj News: बीमार पड़े आंदोलनकारी तो पहुंचे अफसर, आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
When the agitators fell ill, the officers arrived, the strike ended on assurance
कड़ाके की सर्दी, कोहरे के बीच वरुणा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन आखिरकार 17वें दिन समाप्त हो गया। खखैचा और कटेहरी गांव के सामने एक दिसंबर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सहित दो वरिष्ठ पदाधिकारी बीमार पड़ गए। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम व एसीपी हंडिया धरना स्थल पर पहुंचे। पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सर्दी में धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष लालचंद्र यादव (62) और ब्लॉक अध्यक्ष यदुनाथ यादव (65) बीमार पड़ गए। दोनों पदाधिकारियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। लेकिन ठंड के कारण उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एसडीएम व एसीपी हंडिया ने चिन्हित स्थान पर वरुणा नदी पर पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष रमीज नकवी, किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष लालचंद्र यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर तय समय सीमा के भीतर पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा। धरना देने वालों में देवेंद्र खन्ना, फूलचंद्र उपाध्याय, भोला प्रजापति, शिव प्रसाद तिवारी, पूजा सिंह, फैसल, कमलेश कुमार, अखिलेश पाल और मनोज पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed