{"_id":"6893bbd3e12df88cf10259cc","slug":"when-the-administration-stopped-the-sp-leader-who-had-come-to-distribute-relief-material-he-sat-on-a-dharna-allahabad-news-c-3-ald1024-687529-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राहत सामग्री बांटने पहुंचे सपा नेता को प्रशासन ने रोका तो धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राहत सामग्री बांटने पहुंचे सपा नेता को प्रशासन ने रोका तो धरने पर बैठे
विज्ञापन
ऋषिकुल स्कूल में बनाये गये राहत शिविर में सपा कार्यकर्ताओं को राहत सामग्री वितरित किए जाने से र
ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने गए सपा नेता संदीप यादव को प्रशासन ने सामग्री बांटने से रोका तो वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हो हल्ला करने लगे और वहीं धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक धरने पर बैठने के बाद प्रशासन ने उन्हें सामग्री बांटने की अनुमति दे दी।
सपा नेता ने वहां मौजूद उप जिलाधिकारी और एडीएम पर आरोप लगाया कि उन्होंने सामग्री बांटने से यह कहते हुए मना किया कि ऊपर से आदेश है कि कोई बाहरी राहत सामग्री वितरित न करे। सपा के जिला मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर का कहना है कि प्रशासन द्वारा बनाए गए सभी शिविरों का यही हाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावितों को सिर्फ एक समय ही भोजन दिया जा रहा है।
गांवों और मोहल्लों में फंसे लोगों को राहत सामग्री न बांट कर सपा नेता संदीप यादव शिविर में आकर बिना पूछे दूध, बिस्किट, केला, पानी की बोतल, फ्रूटी आदि सामग्री बांटने लगे। उनसे कहा गया कि फूड सेफ्टी चेक करने पर ही वह सामग्री बांट सकते हैं तो इस पर वह नाराज हो गए और बेवजह के आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
- अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर