फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When she woke up the thieves slit the throat of the married woman

खुलासा : नींद खुलने पर चोरों ने रेता था विवाहिता का गला, कोरांव में हुए हत्याकांड से उठा पर्दा

Sun, 28 Aug 2022 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 10:00 PM IST
सार

एसपी क्राइम सतीश चंद ने बताया कि एसओजी की टीम जांच में जुटी तो पता चला कि 19 अगस्त को घटना वाली रात कुछ लोग गांव के एक हैंडपंप पर हाथ-पांव धोते नजर आए थे। इनमें से एक शमशाद था जिस पर उसे हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
When she woke up the thieves slit the throat of the married woman
Prayagraj News : शबा बानो। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरांव के बड़ोखर में विवाहिता शबा बानो (25) की हत्या चोरों ने की थी। पांव से पायल उतारते वक्त नींद खुलने पर उन्होंने उसका गला रेत दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि, उनके एक साथी की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में शमशाद उर्फ अजहरुद्दीन व तनवीर निवासी बड़ोखर और सूरज कोल निवासी दादर शामिल हैं। प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में एसओजी यमुनापार की टीम ने तीनों आरोपियों को भोगन पुल के पास से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन



एसपी क्राइम सतीश चंद ने बताया कि एसओजी की टीम जांच में जुटी तो पता चला कि 19 अगस्त को घटना वाली रात कुछ लोग गांव के एक हैंडपंप पर हाथ-पांव धोते नजर आए थे। इनमें से एक शमशाद था जिस पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पहले तो वह इधर उधर की बातें करता रहा लेकिन सख्ती पर टूट गया और हकीकत बयां कर दी। बताया कि वह मृतका की दूसरे नंबर की जेठानी का भाई है। रिश्तेदारी के चलते उसका मृतका के घर में आना जाना था। 

विज्ञापन

वह यह भी जानता था कि घर में सिर्फ दो महिलाएं ही रहती हैं और उनके पास अच्छी-खासी रकम भी रहती है। इसी को देखते हुए उसने अपने तीन साथियों संग मिलकर चोरी की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक, शमशाद व तनवीर छत के रास्ते से चढ़कर घर में दाखिल हुए और फिर पीछे का दरवाजा खोलकर सूरज व विजय मुसहर निवासी रीवा मप्र को भी दाखिल करा लिया। 


कमरे में दाखिल होने पर सबा सोती मिली जिसके बाद सूरज उसकी पायल खोलने लगा। उधर, तनवीर व विजय उसका मंगलसूत्र खोलने लगे। इसी दौरान वह जाग गई जिस पर तनवीर ने उसका मुंह दबा दिया। जबकि, विजय ने चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि विजय की तलाश चल रही है। 


बगल स्थित कुएं में फेंक दिया था चाकू
घटना के बाद आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू मृतका के घर के बगल स्थित कुएं में फेंक दिया था। जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। तनवीर मृतका के रिश्तेदार शमशाद का पड़ोसी और दोस्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed