फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   When people walked miles to reach Naini to get a glimpse of Nehru

Flash Back: जब एक झलक पाने के लिए मीलों चलकर नैनी पहुंचे लोग, प्रेम देख नेहरू की आंखों से बह निकले थे आंसू

Wed, 20 Mar 2024 12:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:56 PM IST
सार

इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) की नैनी जेल के निकट उनकी सभा रखी गई थी। इस सभा में नेहरू की एक झलक पाने के लिए लोग मीलों पैदल चलकर पहुंचे थे। नेहरू को देखकर वहां पहुंचे लोग बेकाबू हो गए। वे वीर जवाहर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।

विज्ञापन
When people walked miles to reach Naini to get a glimpse of Nehru
जवाहर लाल नेहरू (फाइल फोटो) - फोटो : Election Commission of India

विस्तार

पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की लोकप्रियता का आलम यह था कि लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए मीलों पैदल चल कर आते थे। अमर उजाला के 20 जनवरी 1952 के अंक में प्रकाशित समाचार के अनुसार, उस समय नेहरू का अपने निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद व जौनपुर का चुनावी दौरा था। इलाहाबाद (वर्तमान में प्रयागराज) की नैनी जेल के निकट उनकी सभा रखी गई थी। इस सभा में नेहरू की एक झलक पाने के लिए लोग मीलों पैदल चलकर पहुंचे थे।

विज्ञापन


नेहरू को देखकर वहां पहुंचे लोग बेकाबू हो गए। वे वीर जवाहर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। लोगों ने उन्हें अपना मुक्तिदाता, राष्ट्रनायक और नए भारत की नाव का खेवैया कहकर पुकारा। वह खुली कार से सभा में पहुंचे। लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की। सभा में पहुंचीं महिलाएं कह रही थीं कि उनके जीवन की अंतिम इच्छा पूरी हो गई। नेहरू ने बच्चों को दुलारा। लोगों का अपने प्रति प्रेम देखकर नेहरू भी भावुक हो गए। जब नेहरू लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो वह भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। गला रुंध गया और आंसू बह निकले। जनता उनको इतना प्रेम करती है, इसका अहसास पहली बार नेहरू को यहां आकर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed