स्वच्छता अभियान : जब भाजपा कार्यकर्ताओं पर फूटा मंत्री अनुराग ठाकुर का गुस्सा
किला घाट पर एनएसएस के युवाओं और कार्यकर्ताओं में स्वच्छता के प्रति जोश भरने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हाथों में नीला ग्लब्स पहनकर सिंगल यूज प्लास्टिक बीनने के लिए रेती पर निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम पर श्रमदान के दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आगे चेहरा दिखाने और कैमरे के फ्रेम में कचरा उठाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। मंत्री के आगे का कचरा लपकने वाले कार्यकर्ताओं को रोका भी गया, लेकिन वह नहीं माने। अंतत: सुरक्षा घेरे को क्रास कर बार-बार आगे आने वालों पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री भड़क उठे। जब उनसे नहीं रहा गया तब गुस्से में उन्होंने अभियान छोड़कर बीच में ही चले जाने की चेतावनी तक दे डाली। इसके बाद जब लोग पीछे हटे , तब वह श्रमदान को आगे बढ़ा सके।
किला घाट पर एनएसएस के युवाओं और कार्यकर्ताओं में स्वच्छता के प्रति जोश भरने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हाथों में नीला ग्लब्स पहनकर सिंगल यूज प्लास्टिक बीनने के लिए रेती पर निकले। इस दौरान उनके साथ यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं मंत्री के आगे आने और साथ-साथ प्लास्टिक कचरा बीनने के लिए धक्कामुक्की करने लगे।
एक इंस्पेक्टर के साथ कई जवानों ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। बावजूद इसके लोग मंत्री के हाथ से कचरा लपकने की कोशिश करते नजर आए। कई बार तो जिस कचरे पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाथ बढ़ाया, उसे उसके पहले ही दूसरे लोगों ने लपक कर अपनी बोरी में भर लिया। इससे मंत्री असहज होते दिखे। मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आंखें तरेरने पर एक बार तो कुछ कार्यकर्ता सहम कर पीछे हुए, लेकिन फिर वही स्थिति पैदा हो गई।
मंत्री किला घाट पर यमुना के तट तक पहुंचे तो आगे कीचड़ होने की जानकारी देकर लोगों ने उन्हें पानी की ओर बढ़ने से रोक दिया। दूसरी ओर कचरा बीनते समय जब एक युवा कार्यकर्ता ने उनके आगे का कचरा बीनने की कोशिश की तब उनका धैर्य जवाब दे गया। मंत्री उस युवक पर भड़क उठे। चेहरा तमतमा उठा। उन्होंने हाथ का कचरा उसकी तरफ बढ़ाते हुए चेताया कि वह जा रहे हैं। अब जिसको जैसे कचरा उठाना हो उठाए।
मंत्री की इस नाराजगी के बाद लोग पीछे हो गए। इसके बाद तो अनुराग ठाकुर ने करीब 15 मिनट तक प्लास्टिक कचरा रेती पर घूम-घूम कर उठाया। एक जगह कपड़े का सिरा देख वह उसे खींचने लगे, लेकिन जोर लगाने के बाद भी जब उसे बाहर नहीं निकाला जा सका तब तब कई लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए उसे खींचकर बोरी में डाला।