फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   What will be the state's next chief of Allahabad?

क्या इलाहाबाद से होगा यूपी का अगला सीएम ?

Tue, 21 Feb 2017 01:53 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राहुल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
What will be the state's next chief of Allahabad?
पीएम नरेंद्र मोदी
क्या इलाहाबाद से ही उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री होगा ? अपने चिर परिचित अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इशारों ही इशारों में इस बात के संकेत दिए हैं। परिवर्तन संकल्प रैली में इलाहाबाद को प्रधानमंत्रियों की धरती कहने के बाद उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण कहने के साथ कहा, ‘इलाहाबाद से ही यूपी का भाग्य निर्धारित होने जा रहा है’। उनके ये कहने के बाद सभा में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन


अंदावा के संत निरंकारी मैदान पर जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने 50 मिनट के भाषण के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अपनी तमाम उपलब्धियों का ब्यौरा भी सामने रखा। पीएम द्वारा इलाहाबाद से यूपी सीएम के संकेत दिए जाने के बाद से राजनीतिक गलियारे में भी हलचल मच गई है। दरअसल, इलाहाबाद से ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद विनोद सोनकर जो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वे भी इलाहाबाद से है। ये तीनों ही भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के बड़े चेहरे हैं।
विज्ञापन


अंदावा में मोदी का यह कहना, ‘इलाहाबाद से ही यूपी का भाग्य निर्धारित होने जा रहा है’ ने इस बात को मजबूती दे दी है कि यूपी सीएम इलाहाबाद से ही होने जा रहा है। मोदी के ये कहने के बाद ही वहां मंच पर मौजूद इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता और भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी एक दूसरे का चेहरा ताकने लगे। मंच पर मौजूद विधानसभा चुनाव के भाजपा और अपना दल के प्रत्याशी भी मुस्कराते दिखे। मोदी ने यहां केशव की भी खूब तारीफ की। कहा कि केशव के नेतृत्व में भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत पाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed