फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   What religious education should be imparted in schools, questions asked in PCS-2020 interview

स्कूलों में क्या धार्मिक शिक्षा दी जानी चाहिए, पीसीएस-2020 के इंटरव्यू में पूछा गया सवाल

Mon, 05 Apr 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Apr 2021 12:42 AM IST
सार

  • साक्षात्कार में किसान आंदोलन से जुड़े सवाल भी छाए रहे
  • रविवार को भी हुआ इंटरव्यू, 56 में से 54 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
What religious education should be imparted in schools, questions asked in PCS-2020 interview
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘स्कूलों में क्या धार्मिक शिक्षा दी जानी चाहिए?’, ‘पंथ रिपेक्षता भारत के संविधान में बाद में क्यों जोड़ी गई?’, ‘धर्म निरपेक्षता क्या है?’ ये सवाल पीसीएस-2020 के इंटरव्यू के चौथे दिन एक अभ्यर्थी से पूछे गए। रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में साक्षात्कार आयोजित किया गया। हालांकि साप्ताहिक अवकाश पर इंटरव्यू एक पाली में हुआ। 56 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 54 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दो अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार छोड़ दिया।

विज्ञापन

What religious education should be imparted in schools, questions asked in PCS-2020 interview
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि सूखा प्रभावित क्षेत्र में लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। एसडीएम के रूप में आप क्या करेंगे? इसके अलावा एक सवाल था, ‘अपनी तीन खूबियां बताएं जो आपको एसडीएम बना दें?’ एक अभ्यर्थी से पूछा, ‘किसान आंदोलन जो हो रहा है, वह सही है या गलत?’, देश को स्वतंत्रता मिलने से पहले भी क्या किसान आंदोलन हुआ था?’ ‘पटेल जी का रोल किस आंदोलन में सबसे ज्यादा था और आंदोलन का कारण क्या था?’ इंटरव्यू देकर आयोग परिसर से बाहर निकले अभ्यर्थी ने बताया कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर उससे लगातार कई सवाल पूछे गए। यह भी पूछा गया कि यूपी में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं? एक सवाल यह भी था कि मोदी की बांग्लादेश दौरे पर कौटिल्य नीति की व्याख्या किस तरह से करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

What religious education should be imparted in schools, questions asked in PCS-2020 interview
UPPSC
इलाहाबाद हाईकोर्ट पर भी पूछे गए गई सवाल
इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी से इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़े कई सवाल पूछे गए। पूर्व में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का नाम बताएं? इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ कहां है? इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में जज के कितने पद स्वीकृत है? इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थापना कब हुई और इसके साथ किन न्यायालयों की स्थापना हुई? रिट क्या है? इसके साथ ही सीआरपीसी सेक्शन 482 के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

What religious education should be imparted in schools, questions asked in PCS-2020 interview
साक्षात्कार - फोटो : पेक्सेल्स

ये सवाल भी पूछे गए

  • दक्षिण भारत के किसी राजवंश का नाम बताएं
  • अंकोरवाट मंदिर के बारे में बताएं
  • थाईलैंड और भारत के प्राचीन कालीन संबंधों के बारे में आप क्या जानते हैं
  • थाईलैंड पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव कैसे पड़ा
  • इतिहास में कौन सी घटना आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करती है और क्यों
  • नमामि गंगे योजना में नदी के दोनों तरफ पेड़ लगाना क्या सही है
  • बच्चों को मैथमैटिक्स क्यों पढ़ाते हैं? भारत के किसी प्रसिद्ध गणितज्ञ का नाम बताएं
  • गीता का दर्शन क्या है
  • बुंदेलखंड की जनजाति के बारे में बताएं
  • हवाई हजार किस सिद्धांत पर उड़ता है
  • एयर टर्बाइन कैसे काम करती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed