फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   West UP on top in UP Board result.

बोर्ड के रिजल्ट में पश्चिम यूपी अव्वल

Sun, 28 Apr 2019 01:17 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
West UP on top in UP Board result.
रिजल्ट आने के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पश्चिम यूपी के जिले अव्वल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय ने बाजी मारी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के रिजल्ट ने हताश किया। हाईस्कूल में सबसे खराब रिजल्ट वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय और इंटर में गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का रहा।

विज्ञापन


मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के तहत हाईस्कूल की परीक्षा में 526735 विद्यार्थी शामिल हुए थे और इनमें से 445021 परीक्षार्थी यानी 84.49 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय दूसरे नंबर पर रहा और वहां का हाईस्कूल का रिजल्ट 83.36 फीसदी रहा। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय का 80.02 फीसदी, गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का 79.63 फीसदी और वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 76.07 फीसदी रहा। उधर, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम सर्वाधिक 77.94 फीसदी रहा।
विज्ञापन


बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत इंटर की परीक्षा में 240195 विद्यार्थी शामिल हुए थे और इनमें से 187189 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए। दूसरे नंबर पर 73.20 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय रहा। इंटर में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 70.75 फीसदी और वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का रिजल्ट 65.87 रहा। सबसे खराब 65.66 फीसदी रिजल्ट गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed