फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   West Bengal company accused of cheating 98 lakhs, Fatehpur woman lodged FIR

Fraud : पश्चिम बंगाल की कंपनी पर 98 लाख ठगी का आरोप, फतेहपुर की महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 12 Jun 2023 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 05:26 PM IST
सार

फतेहपुर के हरिहरगंज रेलवे स्टेशन के पास रेल बाजार की रहने वाली माया देवी के पति उमेश चंद्र मौर्य की मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले माया देवी को उनके एक परिचित रवि भूषण सक्सेना ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विश्वास ट्रेडिंग कंपनी में पार्टनर हैं।

विज्ञापन
West Bengal company accused of cheating 98 lakhs, Fatehpur woman lodged FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की एक कंपनी पर फतेहपुर की माया देवी और उसके परिचितों से तकरीबन 98 लाख रुपये ठगी का आरोप लगा है। माया देवी ने सिविल लाइंस थाने में 10 जून को कंपनी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। माया देवी ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि कंपनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों के साथ करीब 200 करोड़ की ठगी की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फतेहपुर के हरिहरगंज रेलवे स्टेशन के पास रेल बाजार की रहने वाली माया देवी के पति उमेश चंद्र मौर्य की मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले माया देवी को उनके एक परिचित रवि भूषण सक्सेना ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विश्वास ट्रेडिंग कंपनी में पार्टनर हैं। कंपनी का पूरे देश में व्यापार है। अगर इस कंपनी में पैसे लगाएं तो एक साल में ही पैसे डबल हो जाएंगे। माया देवी को प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित कंपनी के कार्यालय में बुलाया गया। उन्हें तमाम स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। माया देवी उनके झांसे में गईं।
विज्ञापन


उन्होंने खुद तो रुपये लगाए ही, अपने परिचितों और रिश्तेदारों के भी करीब 98 लाख रुपये कंपनी में लगा दिए। पैसे लगाने के बाद जब मुनाफा मांगा गया तो कंपनी की ओर से चेक दिए गए। चेक हर बार बाउंस होता गया। बाद में कंपनी के लोग पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच कई जिलों से तमाम लोगों ने माया देवी से संपर्क कर बताया कि उनके साथ भी कंपनी ने फ्राड किया है। कंपनी ने पूरे प्रदेश में तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा का फ्राड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माया देवी की तहरीर पर 10 जून को सिविल लाइंस थाने में रविभूषण सक्सेना, आदर्श सक्सेना, अरुण सक्सेना, अनिल गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडेय, प्रेम चंद्र गुप्ता, विश्वजीत सरकार और शंकर गायन उर्फ मिट्ठू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed