{"_id":"dd2ee73ddd848eee63544ec602eff5b8","slug":"well-water-bugs-stink-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं के पानी में कीड़े, बदबू, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं के पानी में कीड़े, बदबू, चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Wed, 27 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
घरों में गंदे और बदबूदार पानी आने की समस्या अभी दूर नहीं हुई है। इस बीच शहर के बीच स्थित एक प्राचीन मंदिर में भी यह समस्या खड़ी हो गई है। अलोपीबाग स्थित अलोपशंकरी मंदिर परिसर में स्थित कुएं का पानी बेहद गंदा हो गया है। इसमें कीड़े पड़ गए हैं और भीषण बदबू भी आ रही है। लगातार शिकायत के बावजूद कुएं की सफाई न होने से भड़के लोगों ने बुधवार को मंदिर के सामने चक्काजाम कर दिया। मामले की जानकारी नगर आयुक्त को हुई तो उन्होंने सहायक अभियंता को तत्काल कुएं की सफाई का निर्देश दिया।
नगर निगम की ओर से कुओं की सफाई के लिए सालाना तकरीबन 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित है लेकिन लंबे समय से निगम प्रशासन ने शहर में शायद ही कोई कुंआ साफ कराया हो। अलोपशंकरी मंदिर के कुएं का भी यही हाल है। समाजसेवी कमलेश सिंह की पहल पर कुएं से हैंडपंप का कनेक्शन कर दिया गया ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पानी आसानी से मिल सके लेकिन करीब माह भर से कुएं से पानी बेहद गंदा निकल रहा है। इसमें भीषण बदबू भी है। समाजसेवी सहित मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने नगर निगम प्रशासन ने कुएं की सफाई के लिए कई बार मांग की लेकिन हर बार मांग अनसुनी कर दी गई। इससे भड़के लोगों ने बुधवार को समाजसेवी के नेतृत्व में मंदिर के बाहर चक्काजाम कर दिया। इससे दारागंज और अल्लापुर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग गया। मामले की जानकारी नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय को हुई तो उन्होंने मौके पर जेडओ नीरज सिंह को भेजा। जेडओ मौके पर पहुंचे और सहायक अभियंता को कुंआ साफ कराने का निर्देश दिया। कुंआ सफाई का काम बृहस्पतिवार को शुरू होगा।