फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Week in pictures showing Nashik

चित्रों में दिखा नासिक कुंभ

Thu, 05 Nov 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Week in pictures showing Nashik
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नासिक कुंभ के दौरान लिए गए छायाकार जितेंद्र प्रकाश के चित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी निराला आर्ट गैलरी में बुधवार को शुरू हुुई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित 104 चित्रों के बारे में जितेंद्र प्रकाश ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीस दिनों के प्रवास में उन्हें विशेष अनुभूति हुई।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी ने किया। क्रियायोग आश्रम की महासचिव ज्ञानमाता डॉ. राधा सत्यम, बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि ने विचार व्यक्त किए। आयोजक कमल रस्तोगी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अजामिल और धनंजय चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी को रजिस्ट्रार नवल किशोर, श्याम सुंदर पटेल, अभिलाष नारायण, विभु गुप्ता, संजय बनौधा, एस के यादव, राजीव वार्ष्णेय, नीलेंद्र, स्वामी मुकुंद सत्यम, दक्षा माता, अमरदीप, संजोग मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, मुश्ताक, वीरेंद्र प्रकाश, नीतू सिंह, सिमरन, लक्ष्मी सिंह, मधु सिंह आदि ने प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेगी। समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed