फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wedding procession returns after bike and chain not found, FIR lodged

Prayagraj News: शादी में बाइक और चेन न मिलने पर लौटी बरात, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 13 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Wedding procession returns after bike and chain not found, FIR lodged
बरात के दौरान दहेज में सोने की चेन और बाइक न मिलने पर दुल्हा ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के पिता ने सोरांव थाने में बुधवार को दुल्हा समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर मोहम्मदपुर नौगवां गांव के रहने वाले राम आसरे विश्वकर्मा ने अपने बेटी की शादी होलागढ़ थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव के रहने वाले संजय विश्वकर्मा के बेटे अमित विश्वकर्मा के साथ तय की थी।
विज्ञापन

बीते 25 फरवरी को होलागढ़ के खुटहना गांव स्थित अंजली पैलेस में अमित विश्वकर्मा बरात लेकर पहुंबाप। आरोप है कि दुल्हे ने जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंच गया। वह बाइक के लिए नकदी और सोने की चेन मांगने लगा। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद वह बरात लेकर घर लौट गया। बुधवार को राम आसरे विश्वकर्मा ने सोरांव थाने में दुल्हा अमित कुमार विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, अंगद विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर डांस के दौरान छेड़खानी, हंगामा

इलाके के एक गांव में डीजे के दौरान बरातियों में कुछ नशे में धुत होकर छेड़खानी करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मार पीटहोने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद बृहस्पतिवार को दुल्हन की विदाई हुई।

इलाके के एक गांव में बुधवार रात मऊआइमा क्षेत्र में बरात आई थी। आरोप है कि डीजे पर नाच रहे कुछ युवक छेड़खानी करने लगे। विरोध पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed