फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   WEATHER UPDATE: Dense fog, melting at peak, possibility of rain soon

WEATHER UPDATE : घना कोहरा, चरम पर गलन, जल्द बारिश की संभावना

Sun, 02 Jan 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 10:28 PM IST
सार

रविवार को गलन के कारण लोग घरों में ही दुबके नजर आए। दिन में भी धूप में सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरत नजर आए और शाम होते -होते शहर के कई इलाकों में बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा।

विज्ञापन
WEATHER UPDATE: Dense fog, melting at peak, possibility of rain soon
Prayagraj News : आजाद पार्क में ठंड से बचने के लिए कुछ इस तरह से निकलीं युवतियां। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सर्द हवाओं और घने कोहरे ने पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा गलन बढ़ाई है। कई दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से रविवार को धूप निकलने पर थोड़ी राहत जरूर मिली। हालांकि सर्द हवाओं से निकली धूप का ज्यादा असर नहीं दिखा। शाम होते-होते गलन का असर बढ़ने लगा और लोग घरों में भी सिकुड़ते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक आगे आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की ठंड की भविष्यवाणी कर रहे है।

विज्ञापन


रविवार को गलन के कारण लोग घरों में ही दुबके नजर आए। दिन में भी धूप में सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरत नजर आए और शाम होते -होते शहर के कई इलाकों में बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। रविवार को दिन का तापमान न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 20.4 रहा। तेजी से बढ़ी ठंड को लेकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एचएन मिश्रा ने बताया कि आने वाले सप्ताह में बारिश की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

WEATHER UPDATE: Dense fog, melting at peak, possibility of rain soon
Prayagraj News : कोहरे के चलते सड़क पर खड़े वाहन। - फोटो : प्रयागराज

फसलों को नहीं होगा नुकसान
बारिश होने के कारण कोहरा और गलन बढ़ेगी। हालांकि इससे फसलों को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में शीतोष्ण चक्रवात पश्चिम से पूर्व की ओर से बढ़ता है। इसी से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिस होती है। उन्होनें बताया कि इस बार सर्दी पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ेगी। साथ ही इस बार अन्य वर्षो के मुकाबले अधिक समय तक ठंड पड़ेगी। हालांकि एक सप्ताह बाद लोगों को गलन से कुछ दिनों के लिए तोड़ी राहत मिलने की भी संभावना दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed