फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather report: Mercury rolled down due to cold wave, people shivering due to melting cold

weather report : शीतलहरी से पारा लुढ़का, गलन वाली ठंड से कांपे लोग 

Mon, 17 Jan 2022 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 12:21 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। रविवार को बर्फीली हवाओं की गति सुबह 14 तो 12 बजे के बाद 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। दस बजे के बाद धूप निकली लेकिन, लोगों को राहत नहीं दे पाई।  

विज्ञापन
Weather report: Mercury rolled down due to cold wave, people shivering due to melting cold
Prayagraj News : अस्पताल में ठंड से बचाव के लिए कुछ इस तरह मरीजों ने इंतजाम किया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बर्फीली हवाओं के कारण रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़कने से शीतलहरी से बढ़ी गलन वाली ठंड हाड़ कंपाने वाली रही। सुबह घना कोहरा परेशानी का कारण बना रहा। 11 बजे के बाद निकली धूप कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण बेअसर रही।

विज्ञापन


शाम को कोहरा बारिश की बूंदों की तरह टपकता रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अचानक बढ़ी ठिठुरन से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। अगले तीन से चार दिन तापमान और लुढ़केगा। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर हिमालयी क्षेत्र में प्रभावी होगा। 20 जनवरी तक बारिश के भी आसार हैं। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। रविवार को बर्फीली हवाओं की गति सुबह 14 तो 12 बजे के बाद 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। दस बजे के बाद धूप निकली लेकिन, लोगों को राहत नहीं दे पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलहरी से परेशान लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर के आगे बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों से बाहर निकले लोगों के शरीर पर बर्फीली हवाएं खुले हिस्सों पर नश्तर की तरह चुभती रहीं। शाम को ठंड का प्रकोप अचानक बढ़ गया। आसमान से ओस की बूंदे टपक रही थीं, नीेचे बर्फीली हवाएं मुसीबत बनी थीं। रात में हवाएं सुस्त हुईं लेकिन, गलन बढ़ गई।

रविवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में करीब दो डिग्री कम होकर 20.7 से 18.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन शीतलहरी ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया।

वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 तो न्यूनतम 83 प्रतिशत रही। हवाओं की गति दिनभर में औसतन 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। सूरज निकला पर धूप लोगों को राहत देने वाली नहीं रही। शाम को धुंध के साथ कोहरा पांव पसारने लगा। 

ठंड से फिलहाल राहत नहीं, कोहरा होगा घना
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक शीतोष्ण चक्रवात के कारण बर्फीली हवाएं चक्रवाती कहर बरपा रही हैं। संभावना है कि पारा और कम होगा। साफ है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

18 से 20 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बारिश का कारण बनेगी। इस बीच बादलों की आवाजाही भी हो सकती है। 20 जनवरी को कहीं हल्की तो कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच मौसम कुछ देर के लिए साफ होगा, लेकिन कोहरा घना होगा। संकेत हैं कि कोहरा घना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed