फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather Prayagraj: Sun remained imprisoned by clouds even on Saturday

Weather Prayagraj : शनिवार को भी बादलों की कैद में रहा सूरज, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के नीचे पहुंचा

Sat, 06 Jan 2024 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 02:50 PM IST
सार

शनिवार को प्रयागराज में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिर गया। अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा लुढ़ककर 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके कारण रात के साथ ही दिन में भी लोगों को भारी गलन महसूस हुई।

विज्ञापन
Weather Prayagraj: Sun remained imprisoned by clouds even on Saturday
शनिवार को दिन में छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में पिछले चार दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन में रुक-रुककर बारिश के बाद शाम को झमाझम बरसात हुई। शनिवार को भी दिन भर गलन और ठंड रही। शहर के ऊपर कोहरे का साया है। दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे हैं। धूप न होने के कारण गलन तेज हो गई है। जगह-जगह लोग अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं।स्थिति यह रही कि दिन का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन





विज्ञापन





सर्दी, गलन और कोहरे की मार झेल रही संगम नगरी में पिछले तीन दिनों से बादलों का डेरा लगा हुआ है। शनिवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धुंध बनी रही। शुक्रवार को हुई बारिश का असर शनिवार को भी दिखा। सड़कों पर कीचड़ फैलने के कारण राहगीरों को सबसे अधिक समस्या उठानी पड़ी। सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण कई लोग सड़क पर गिरते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को प्रयागराज में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिर गया। अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा लुढ़ककर 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके कारण रात के साथ ही दिन में भी लोगों को भारी गलन महसूस हुई। उधर शाम होते ही बाजारों से रौनक गायब होने लगी। लोग भी अपने कार्यालयों से समय से पहले निकलने की जुगत में दिखाई पड़े। सबसे अधिक परेशानी यात्रा के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर जाने वालों को हुई। जहां उन्हें लंबे समय तक बसों और ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

माघ मेला में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

बेमौसम बरसात के कारण माघ मेला क्षेत्र में पहुंचे लोगों को अधिक मुसीबत का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण मेला क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग पर कई स्थानों पर चकड़ प्लेट उखड़ गई। इसके कारण उधर से गुजरने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। माघ मेला शुरू होने में भले ही अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन बड़ी संख्या में साधू महात्मा और कल्पवासी पहुंचने लगे हैं। बारिश के कारण उनको अपना पंडाल लगाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मेला क्षेत्र के रामानुज नगर आचार्य बाड़ा में लग रहे पंडालों का कार्य कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed