फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather Prayagraj: Chilliness increased due to drizzle, crowd of devotees gathering in Maha Kumbh Mela

Weather Prayagraj : बूंदाबादी के चलते बढ़ी ठिठुरन, महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

Sun, 12 Jan 2025 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब 12 बजे बूंदा बांदी के बाद तेज हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। महाकुंभ मेले में आए कल्पवासियों को तेज हवा चलने और बूंदाबादी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Weather Prayagraj: Chilliness increased due to drizzle, crowd of devotees gathering in Maha Kumbh Mela
महाकुंभ क्षेत्र में बारिश के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर करीब 12 बजे बूंदा बांदी के बाद तेज हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। महाकुंभ मेले में आए कल्पवासियों को तेज हवा चलने और बूंदाबादी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के बावजूद कल्पवासियों के आने का क्रम लगातार जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अपने निजी साधनों से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


बूंदाबांदी के चलते खुले में दुकान लगाने वालों की फजीहत हुई। दो दिन अच्छी धूप खिलने के बाद रविवार को मौसम ने अचानक में अचानक बदलाव आ गया। सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे कल्पवासियों के साथ ही मेले में आए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुईं। बारिश के चलते जाम की स्थिति बनी रही। लोग छाता और पाॅलीथिन ओढ़कर मेला क्षेत्र में जाते नजर आए। 
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Prayagraj: Chilliness increased due to drizzle, crowd of devotees gathering in Maha Kumbh Mela
बारिश के चलते श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

रास्ता बंद, बारिश में भीगते हुए यात्रियों का लगाना पड़ा लंबा चक्कर

महाकुंभ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर प्रयागराज जंक्शन समेत शहर के सभी रेलवे स्टेशनों के पास की गई बैरिकेटिंग की वजह से यात्रियों की खासी दिक्कत हुई। प्रयागराज जंक्शन की बात करें यहां सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया गया। जो भी यात्री यहां पहुंचता उसे इंट्री प्वाइंट में तैनात सुरक्षाकर्मी सिटी साइड जाने को बोल देते। इस वजह से बुजुर्ग और महिला यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। सुरक्षाकर्मियों से भी तमाम यात्रियों की दिन भर बहस होती रही।

मुंगराबादशाहपुर के रामलखन त्रिवेदी अपनी पत्नी आशा और अपने मित्र श्याम बाबू त्रिपाठी के साथ संगम स्नान के बाद सिविल लाइंस पत्थर गिरजा के पास ई रिक्शा से उतरे। वहां नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेटिंग होने की वजह से तीनाें बारिश में भीगते हुए पैदल ही स्टेशन के लिए रवाना हुए। रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय के पास उन्हें रोक लिया गया। वहां सुरक्षाकर्मियों ने तीनों से सिटी साइड की ओर जाने के लिए कहा।

इस पर रामलखन ने कहा कि जब भीड़ ही नहीं है तो यहां रोके जाने का क्या औचित्य है, लेकिन सुरक्षा कर्मी ने कहा कि उन्हें आर्डर मिला है कि किसी को भी सिविल लाइंस साइड से जंक्शन पर प्रवेश न दिया जाए। बाद में रामलखन लोगों से रास्ता पूछते हुए वहां से पैदल ही सिटी साइड के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान बिंदकी के आरपी पटेल भी वहां पांच लोगों के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed