फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   weapons factory bust burst, five assassins smugglers attacked police

असलहा फैक्ट्री का भांडाफोड़, पांच असलहा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

Fri, 26 Jul 2019 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
weapons factory bust burst, five assassins smugglers attacked police
जेठवारा पुलिस द्वारा असलहा बनाने की फैक्ट्री के साथ धरे गये लोग व बरामद सामान। - फोटो : PRATAPGARH
असलहा फैक्ट्री का भांडा फोड़, पांच असलहा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

10 तमंचा, 1 रिवाल्वर समेत उपकरण, 4200 रुपये व चोरी की दो बाइकें बरामद
जेठवारा के भावनपुर खंडहर में असलहा तस्करों ने बना रखी थी फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ / जेठवारा। अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भांडा फोड़ किया है। असलहा बनाने के साथ ही बेचने वाले पांच तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान फैक्ट्री व तस्करों के पास से 10 तमंचा, 1 देसी रिवाल्वर, शस्त्र बनाने के उपकरण और चोरी की दो बाइकें बरामद की है। सभी को जेल भेज दिया गया। एसपी ने जेठवारा पुलिस की पीठ थपथपाई।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि जेठवारा थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव गुरुवार को अपने इलाके में भ्रमण कर रहे थे। लोनी नदी के पास दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। उनकी गतिविधि देख पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को दबोच लिया। पकड़े गए फईम पुत्र अनीस निवासी हबीब नगर भावनपुर, मोहम्मद सराफत पुत्र मोहम्मद आजम निवासी गोपालगंज भावनपुर, आजम पुत्र निजाम निवासी फशियालगढ़ भावनपुर व मोहम्मद इसरार पुत्र यूनुस निवासी खटवारा की तलाशी के दौरान उनके पास दो चोरी की बाइक, चार तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने सभी को कर्रा किया तो उन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे लोग असलहा बेचने का काम करते हैं। उनका साथी सईद पुत्र लतीफ भावनपुर खंडहर में ही असलहा बनाया करता है। जिसके बाद पुलिस ने भावनपुर में दबिश दी। खंडहर में सईद असलहा बना रहा था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहां से एक तमंचा व एक देशी रिवाल्वर , चार अर्द्घर्निमत तमंचा, असलहा बनाने का उपकरण और 42 सौ रुपये बरामद हुए। पकड़े गए सईद के अलावा सभी आरोपी असलहों को जिले में ही बेचा करते थे। अभी कुछ लोगों की तलाश है। जो बाहर भी असलहा मंगाया करते थे। सभी को जेल भेजा जा रहा है। बेहतरीन काम करने के लिए जेठवारा पुलिस को पांच हजार का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट-----
असलहा खरीदने वाले सात लोग चिन्हित
पकड़े गए असलहा तस्करों से तमंचा खरीदने वाले सात लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पूछताछ में जिन लोगों का नाम असलहा तस्करों ने बातया। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश देती रही लेकिन वे नहीं मिले। एसपी ने बताया कि यदि वह नहीं मिलते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए सईद का दामाद कफील जेल में निरुद्घ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed