फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   We must all try to game development

खेल के विकास को हम सभी को करने होंगे प्रयास

Wed, 07 Oct 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 07 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
We must all try to game development
इलाहाबाद। विद्या भारती के काशी प्रांत द्वारा आयोजित 28वें खेलकूद समारोह का उद्घाटन मंगलवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। काशी प्रांत के केसरिया ध्वज को फहराने के बाद अतिथियों ने संकुलों के साथ संचलन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में अभिनय गीत ‘चलो सिपाही चलो’ और समूह नृत्य ‘देसवा सोने कै चिरैया’ ने सभी का मन मोह लिया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा अमर ज्योति प्रज्जवलित की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यदि भारत को खेलों की दुनिया में मजबूत करना है तो इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। स्कूल कॉलेजों में इस दिशा में विशेष ध्यान देना होगा। विशिष्ट अतिथि उपक्रीड़ाधिकारी रुस्तम खां ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अध्यक्ष अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि हम एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं जो कि भारत को भविष्य में खेलों के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगी। विद्या भारती पूर्व उप्र के प्रदेश निरीक्षक चिंतामणि ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विद्या भारती पूर्वी उप्र के प्रदेश निरीक्षक विजय उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार ज्ञापन ज्वाला देवी विद्या मंदिर सिविल लाइंस प्रिंसिपल प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed