फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   We are in a foreign country, the moon must have risen in the country, Ghazal in the memory of Ghazal emperor J

प्रयागराज : हम तो हैं परदेस में देश में निकला होगा चांद, गजल सम्राट जगजीत सिंह की याद में गजल ए शाम

Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
सार

शाम ढलते ही संगीत प्रेमी संग्रहालय का रुख करने लगे। शाम 6:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी,विशिष्ट अतिथि जीओसी हेडक्वार्टर पूर्वी यूपी-एमपी सब एरिया न्यू कैंट मेजर जनरल जयसिंह बैंसला के साथ अधिवक्ता मुकेश प्रसाद ने दीप जलाकर शाम-ए-गजल का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
We are in a foreign country, the moon must have risen in the country, Ghazal in the memory of Ghazal emperor J
संग्रहालय के प्रांगण में गजल सम्राट जगजीत की याद में गजल कार्यक्रम में गजल गाते भूपेंद्र शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हम तो हैं परदेस में देश में निकला होगा चांद... ये कागज की कश्ती... तेरे आने की जब खबर महके... जैसी गजलों से सुरों के सरताज जगजीत सिंह को रविवार को स्वरांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सुर, लय, ताल की त्रिवेणी में गोता लगाने के लिए संगीत रसिक उमड़ पड़े। यह शाम-ए-गजल इलाहाबाद संग्रहालय परिसर में आयोजित थी। भव्य मुक्ताकाशीय मंच पर गजलों से सजी शाम का हर किसी को इंतजार था।

विज्ञापन



शाम ढलते ही संगीत प्रेमी संग्रहालय का रुख करने लगे। शाम 6:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी,विशिष्ट अतिथि जीओसी हेडक्वार्टर पूर्वी यूपी-एमपी सब एरिया न्यू कैंट मेजर जनरल जयसिंह बैंसला के साथ अधिवक्ता मुकेश प्रसाद ने दीप जलाकर शाम-ए-गजल का शुभारंभ किया। संग्रहालय के निदेशक राजेश प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद गजल गायक भूपेंद्र शुक्ला ने एक के बाद एक जगजीत सिंह की चुनिंदा गजलों को सुरों से सजाकर वाहवाही बटोरी। याद नहीं क्या-क्या देखा... होंठों से छू लो तुम... तुमको देखा तो ये ख्याल आया...झुकी झुकी सी नजर... जैसी गजलों के बाद उन्होंने दर्शकों की भी कई पेशकश पूरी की।
विज्ञापन



इनके साथ वायलिन पर उस्ताद अलीम खान,गिटार पर अरशद अहमद,हारमोनियम पर अनुराग मिश्रा, साइड रिदम पर आशीष भट्ट, ढोलक पर राजेश भट्ट,तबले पर अजय बनर्जी ने संगत की । संचालन शिवानी शांगलू ने किया। संग्रहालय के वित्त अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर केएन कुमार, अखिलेश मिश्रा, प्रमोद बंसल, संजीव सिंह ,प्रवीण कुमार सिंह, शरद शांगलू , प्रभा दास, प्रिया मेहरोत्रा समेत तमाम संगीत प्रेमी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम इलाहाबाद संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय और जगजीत सिंह फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed