{"_id":"6b089eb4c1212cab3a026a11","slug":"waterlogging-in-fields-clouds-of-uncertainty-loom-over-wheat-sowing-allahabad-news-c-407-1-sald1005-23749-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: खेतों में जलभराव...गेहूं की बुआई पर संकट के बादल गहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: खेतों में जलभराव...गेहूं की बुआई पर संकट के बादल गहराए
Fri, 27 Nov 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
मेजा के गोसौरा खुर्द और नहवाई में 5 महीने बाद भी जमा है बारिश का पानी। धान की फसल हुई नष्ट अब ग
क्षेत्र के गोसौरा खुर्द और नहवाई में 200 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न है जिससे धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। अब गेहूं की बुआई पर भी संकट के बादल मड़रा रहे हैं।
किसानों को चिंता सता रही है कि धान की फसल गई अब गेहूं की बुआई भी नहीं हो पाएगी। कई बार की गई शिकायत के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था कराने में प्रशासन अक्षम रहा। किसानों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
जुलाई माह में हुई तेज बारिश से मेजा के गोसौरा खुर्द और नहवाई गांव में धान की फसल डूब गई थी जिससे 200 एकड़ धान की फसल नष्ट हो गई थी। व्यवस्था न होने से पांच माह बाद भी पानी भरा है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि बारिश का पानी भरा होने से धान की फसल तो नष्ट हुई ही अब गेहूं की बुआई पर भी संकट मड़रा रहे हैं।
बारिश का पानी इस कदर लगा है कि गेहूं की बुआई संभव ही नहीं है। किसानों ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराकर खेतों को खेती योग्य बनाया जाए ताकि गेहूं की बुआई हो सके। किसान विन्ध्यवासिनी पांडेय, विमलेश पांडेय, हिंछलाल बिंद, शिवदेवी मिश्रा ने बताया कि धान की फसल नष्ट होने के बाद अब गेहूं की बुआई नहीं हो पाएगी।
किसानों ने केसीसी माफ कराए जाने की उठाई मांग
किसानों ने कहा कि धान की फसल नष्ट होने के बाद गेहूं की बुआई भी नहीं हो पाएगी तो सरकार को किसानों का केसीसी माफ कर देना चाहिए। बारिश के पानी से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने कहा कि आज तक प्रशासन द्वारा मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के अध्यक्ष राजीव चंदेल ने बताया कि पानी निकासी के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं किया गया। अब तहसील में घेराव प्रदर्शन किया जाएगा।
पानी निकासी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी इस समस्या को लेकर वार्ता की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।- अजीत प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी मेजा