फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waterlogging exposed the development

Prayagraj News: जलभराव से खुली विकास की कलई

Sat, 08 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 08 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging exposed the development
बारिश के साथ ही क्षेत्र की बदहाल सड़कों की हकीकत एक बार फिर सामने आ गई है। हल्की बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव हो गया। यह जलभराव लोगों को जीवनभर का दर्द दे रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलवा गांव जाने वाली मुख्य सड़क, जगदेवपुर- बरेठी से बाबूगंज संपर्क मार्ग, फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग पर यादव चौराहा से बसनेहटा गांव जाने वाला संपर्क मार्ग, कनौजा गांव, बाबूगंज बाजार में प्रयागराज- जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में बारिश के बाद ही पानी भर जाता है।
विज्ञापन

सड़कों पर गड्ढे होने से हादसे का खतरा रहता है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को होती है।
बेलवा गांव के परमानंद, राधेश्याम और पंकज आदि ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या बहुत पुरानी है। हर वर्ष बारिश में यही हाल रहता है, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से स्थिति जस की तस है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समाधान के लिए गंभीर नहीं हुए, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

उग्रसेनपुर-प्रतापपुर मार्ग से जुड़े घोड़दौली (अल्पी का पूरा) संपर्क मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बरसात में यह मार्ग जलभराव और कीचड़ से लबालब हो जाता है, जिससे आवागमन जोखिम भरा बन जाता है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बलवंत मिश्रा, हारून अंसारी, विमलेश मिश्रा सूर्या यादव, कमला शंकर मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, राज पांडेय, नीलेश मिश्रा और विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed