फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Waterlogging due to damaged pipe on the main road

Prayagraj News: मुख्य सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पाइप से जलभराव

Fri, 03 Apr 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 03 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to damaged pipe on the main road
करमा बाजार में मुख्य बाजार की सड़क पर जल निगम का पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर जलभराव हो गया। पाइप फट जाने से सड़क पर पानी भर गया। जलभराव में होकर स्कूली बच्चे एवं राहगीर आने जाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी जल निगम की ओर से पाइप को बदला नहीं गया। जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरीश जायसवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप की शिकायत की गई है। इसके बाद भी अभी तक पाइप को बदला नहीं गया है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। मुख्य सड़क मार्ग होने से आसपास कई स्कूल, कॉलेज हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहम्मद अजीम, सौरभ जयसवाल, एकलाख मास्टर, मोहम्मद इस्लाम, दिनेश जायसवाल आदि ने क्षतिग्रस्त पाइप बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed