फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   water supply barred due to electricity cut off

शहर भर में पानी के लिए हाहाकार

Wed, 07 Oct 2020 07:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
water supply barred due to electricity cut off
पानी की किल्लत से परेशान रहे शहर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। बिजली कर्मियों की हड़ताल से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। पावर सप्लाई बाधित होने से सौ से अधिक नलकूप नहीं चले। विभिन्न जोनों में बने कई ओवरडेड टैंक खाली होने से जलापूर्ति में बाधा आई। देर शाम जिन इलाकों में बिजली आई वहां भी लोगों को ठीक से पानी नहीं मिला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शुरू बिजली कर्मचारियों का आंदोलन जनजीवन पर भारी पड़ा। उनस भरी गर्मी में बिना बिजली तड़प रहे लोगों को नलकूप ठप से पानी भी नहीं मिला। मंगलवार सुबह भी लोगों को पानी नहीं मिला तो जनाक्रोश फटने लगा। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगभग तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगों ने सड़क पर उतर कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


जलापूर्ति ठप होने से परेशान लोगों ने जलकल विभाग के अफसरों से शिकायत की लेकिन उन्होंने भी बिजली हड़ताल को परेशानी का कारण बताया। अफसरों ने बिजली की वजह से पानी की आपूर्ति बाधित होने के बहाने अपना पीछा छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित इलाकों में मची रही अफरातफरी
शहर के सभी 80 वार्डों में पानी की किल्लत बनी रही। कहीं नलकूप नहीं चले तो कहीं बिजली न होने की वजह से लोग पानी नहीं भर सके। दिक्कत लगभग पूरे शहर में रही। जिन इलाकों में सोमवार को गुल बिजली मंगलवार सुबह आई, वहां भी लोग प्यासे ही रहे। मम्मफोर्डगंज, एचआईजी कॉलोनी, बेली रोड, तेलियरगंज, बघाड़ा, सलोरी, अल्लापुर, दारागंज,अलोपीबाग, कीडगंज, बाई का बाग, त्रिवेणी रोड, खलासी लाइन, नई बस्ती, नेता नगर, नई बस्ती, राम बाग, साउथ मलाका, नार्थ मलाका, कोठापारचा, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज, मालवीय नगर, मीरापुर, दरियाबाद, अटाला, कल्याणी देवी, करेली, नूरुल्ला रोड, खुल्दाबाद, बेनीगंज, लूकरगंज, चौफटका, सुलेमसराय, मुंडेरा, बम्हरौली, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, गोकुल सेक्टर, बरसाना समेत अन्य इलाकों में लोग बिजली के साथ पानी के लिए परेशान रहे। मम्फोर्डगंज इलाके में सुबह बिजली तो आई लेकिन दिन भर नल सूखे रहे। इसी तरह कीडगंज में सुबह पांच बजे से बिजली गुल होने के कारण जलापूर्ति बाधित रही। प्रभावित इलाकों में अफरातफरी मची रही।

हैंडपंपों पर लगी लाइन, पहले बाल्टी भरने की रही होड़
बिजली-पानी के संकट के बीच मंगलवार को शहरी इलाकों में अरसे बाद हैंडपंपों पर लाइन लगी दिखी। विभिन्न वार्डों में लगे अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े है, लेकिन जहां दुरुस्त और चालू हैं, वहां मारामारी की स्थिति रही। लोगों में पहले पानी भरने की होड़ रही। राजरूपपुर में कालिंदीपुरम शिव मंदिर के पास रहने वाले अशोक सिंह चौहान लोगों की मदद करते दिखे। उन्होंने जानने वालों को वाहट्स एप पर मैसेज भेजकर हैंडपंप से पानी ले जाने का आग्रह किया। वहां दिन भर पानी भरने वालों का क्रम बना रहा।

खूब बिका बोतल बंद पानी, स्कूटी पर ढोईं बोतलें
पेयजल संकट प्रभावित लगभग हर मोहल्लों में बोतल बंद पानी खरीदने वालों का क्रम आरओ वाटर बेचने वालों की दुकानों पर लगा रहा। दिन भर में एक या दो नही कई गुना बोतल बंद पानी लोगों ने खरीदा। सड़कों पर लोग स्कूटी पर पानी की बोतलें ढोते दिखे। यह स्थिति लगभग सभी मोहल्लों की रही, जहां लोगों ने पीने के लिए पानी खरीदा। हालत यह रही कि आरओ वाटर विक्रेताओं के यहां नीली बोतलें और केन समाप्त हो गए। जरूरतमंदों ने सिक्योरिटी मनी जमा कर बोतलें खरीदीं। दोपहर बाद तो घरों से डिब्बे और केन लेकर पीने के लिए आरओ वाटर लेने पहुंचे। अल्लापुर के आर वाटर विक्रेता ने बताया कि कुछ लोगों ने तो एक नहीं पांच से छह बोतलें खरीदीं। वहीं सरकारी नल के पानी पर निर्भर कई आरओ वाटर प्लांट संचालक बिजली न होने और टंकी खाली होने के कारण सन्नाटे में बैठे रहे।

कई इलाकों में भेजे गए पानी के टैंकर
दो दिन से पानी का संकट झेल रहे लोगों को जलकल विभाग ने टैंकर से पानी पहुंचाकर कुछ राहत दी। अफसरों के मुताबिक करेलाबाग सहित उन इलाकों में टैंकर से पानी ज्यादा भेजा गया जहां पहले से नलकूप ठप हैं। वहीं शिकायत बहुल इलाकों में क्रमश: पानी के टैंकर भेजे गए। दावा है कि तीन फेरों में करीब 150 टैंकर पानी की आपूर्ति की गई, फिर भी लोगों की जरूरत पूरी नहीं हुई।


जोनों में जलापूर्ति को नलकूपों में जनरेटर लगाने की मांग
बिजली गुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नलकूपों का संचालन किया जा सके इसके लिए कुंभ मेला के बाद नगर निगम को मिले 32 केवीए के जनरेटर नलकूपों में लगाने की मांग की गई है। वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह ने महापौर और नगर आयुक्त से जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए नलकूपों और करेलाबाग लिफ्टिंग स्टेशन पर जनरेटर स्थापित कराने की मांग की है। इसलिए अल्लापुर हैजा अस्पताल, दारागंज, भारद्वाज आश्रम, मेयोहाल, स्वरूपरानी पार्क जीरो रोड, लाल गिरजाघर सिविल लाइन, मुंडेरा, ट्रांसपोर्ट नगर में ऐसी विषम परिस्थिति में जलापूर्ति के लिए जनरेटर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed