{"_id":"6a988927b46ab35aaf008f58","slug":"water-on-the-roads-villages-turned-into-islands-allahabad-news-c-417-1-nan1011-9157-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़कों पर पानी, गांव बन गए टापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़कों पर पानी, गांव बन गए टापू
Thu, 03 Sep 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज स्थित कांशीराम आवास कालोनी में जलभराव से मुसीबत
प्रतापगढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए पानी से बिसहिया ड्रेन ओवरफ्लो हो गई है। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। कांशीराम आवास कॉलोनी समेत कई गांव टापू बन गए हैं।
सुखना का पूरा, महरैया, अइलहवा, लाला का पूरा, दुईजी का पूरा, इदिया का पूरा गांवों में कई फीट पानी जमा है। ग्रामीणों को राशन, दवा तथा रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए गंदे पानी को पार करके जाना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन ने जल निकासी के लिए मुख्य ड्रेन की जेसीबी मशीनों से युद्धस्तर पर सफाई शुरू की है। अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा ने बताया कि बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या आई है। जेसीबी से नहर की सफाई कराई जा रही है।
इधर, नवाबगंज में जलभराव से सड़कों पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। कौड़िहार-जलालपुर चांधन और कौड़िहार-कुरेसर रोड लिंक मार्ग दासापुर जैसी कई सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग गड्ढों को नहीं भर रहा है। कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 200 मीटर सड़क पर दो दर्जन से अधिक गड्ढे हैं।
विज्ञापन
लोनी नदी के उफान से कई गांवों में बाढ़ का खतरा
शंकरगढ़। बारिश से लोनी नदी और फरिहा ओझा नाले का जलस्तर बढ गया है। इससे कई गांवों पर बाढ़ का खतरा है, मार्ग भी बंद हैं। बराडीह, लोनीपार और देवरा के मजरे में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका है। कई घरों में पानी भरा है, कुछ कच्चे मकानों के गिरने की भी सूचना है। अगस्त में तीसरी बार फसलें डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लेखपाल विनय कुमार ने राहत सामग्री की मांग भेजने और जल्द वितरण की बात कही। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में बताई। ग्राम लोनीपार में लगभग 20 घरों से जेसीबी से पानी निकलवाया गया।