फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water of Yamuna reached Siddhpeeth Shri Patalpuri Shani Tirth, wonderful meeting of brother and sister, cheers

Prayagraj : रक्षा बंधन से पहले भाई शनिदेव से बहन यमुना का हुआ अद्भुत मिलन, भक्तों ने लगाए जयकारे

Fri, 01 Aug 2025 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 07:22 PM IST
सार

संगमनगरी के सिद्धपीठ श्री पातालपुरी शनि तीर्थ डांडी महेवा प्रयागराज में माता यमुना का जल तेजी से बढ़ता हुआ आज प्रातः 5:00 बजे मंदिर में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज और श्री शनि परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने शनिदेव और माता यमुना की संयुक्त रूप से आरती उतारी।

विज्ञापन
Water of Yamuna reached Siddhpeeth Shri Patalpuri Shani Tirth, wonderful meeting of brother and sister, cheers
प्रयागराज में पातालपुरी के शनिदेव मंदिर में पहुंचा यमुना का जल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी के सिद्धपीठ श्री पातालपुरी शनि तीर्थ डांडी महेवा प्रयागराज में माता यमुना का जल तेजी से बढ़ता हुआ आज प्रातः 5:00 बजे मंदिर में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज और श्री शनि परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने शनिदेव और माता यमुना की संयुक्त रूप से आरती उतारी। फूलमाला तथा भोग प्रसाद वितरण करने के बाद शनि देव के विग्रह को घंटा घड़ियाल और शंखनाद के साथ ले जाकर श्री हरिश्चंद्र कुशवाहा के मकान में स्थापित किया।

विज्ञापन


भगवान शनि देव का नित्य आरती पूजन विग्रह के रूप में किया जाएगा। प्रत्येक तीन वर्षों में माता यमुना अपने भाई से मिलने अवश्य आती हैं। इसी क्रम में 2023 में माता यमुना ने शनिदेव को पूर्ण स्नान कराया था। पूरे तीन वर्ष बाद इस वर्ष भी शनि देव के मंदिर में यमुना का जल प्रवेश कर गया। इसी के साथ भाई शनिदेव और बहन यमुना का रक्षाबंधन से पूर्व अद्भुत मिलन हुआ। इस मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में नगरवासी मंदिर के द्वार पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed