फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Water entered the coastal areas, problems started rising due to the water level of Ganga-Yamuna

तटवर्ती इलाकों में घुसा पानी, गंगा-यमुना के जलस्तर से बढ़ने लगी दिक्कतें

Tue, 29 Jun 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Jun 2021 12:53 AM IST
सार

  • अक्षयवट मार्ग के रैंप तक पानी आया, जलस्तर में अभी दो दिन तक तेजी रहने की आशंका

विज्ञापन
Water entered the coastal areas, problems started rising due to the water level of Ganga-Yamuna
prayagraj news : गंगा के जलस्तर में तेजी हो रही वृद्धि के कारण संगम तट से तीर्थ पुरोहितो ने अपने सामान समेटना शुरु कर दिया हैं। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि से कछारी इलाकों में पानी घुसने लगा है। यमुना के तटवर्ती इलाकों में भी पानी आ गया। इस दिन यमुना तीन सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ती रही। दोपहर बाद अक्षयवट मार्ग के रैंप पर गंगा पहुंच गई। वीआईपी पार्किंग एरिया में भी पानी प्रवेश कर गया है। कहा जा रहा है कि यही हाल रहा तो इससे तटवर्ती इलाकों में जल्द ही परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


गंगा-यमुना के कछार में पानी आ गया है। यमुना के तटवर्ती करेलाबाग कछार, बख्शी मोढ़ा कछार में पानी तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोग चिंतित हो उठे हैं। इसी तरह गंगा के बेला कछार और फाफामऊ से लगे महमदपुर समेत आसपास के कछारी इलाकों में भी पानी आ गया है। देर शाम फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई, लेकिन छतनाग में वृद्धि जारी है। उधर, यमुना के जलस्तर में तीन सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन में वृद्धि होती रही। इससे मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन

Water entered the coastal areas, problems started rising due to the water level of Ganga-Yamuna
prayagraj news : गंगा के जलस्तर में तेजी हो रही वृद्धि के कारण संगम तट से तीर्थ पुरोहितो ने अपने सामान समेटना शुरु कर दिया हैं। - फोटो : prayagraj
बांधों का पानी आने से संगम समेत बोट क्लब और गंगा के अन्य किनारे जलकुंभी से पट गए हैं। जलस्तर बढ़ने से संगम से तीर्थपुरोहितों को लगातार पीछे हटना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी संगम पर तीर्थपुरोहितों और पूजा-प्रसाद, फूलमाला बेचने वालों की है। सोमवार को संगम से दर्जनों लोगों ने अपनी दुकानें और सामान समेट लिए। तीर्थपुरोहितों की चौकियां और दुकानें ऊपर ही ओर लगाई जा रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.29 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां गंगा के जलस्तर में शाम से कमी दर्ज की जा रही है। जबकि, छतनाग में जलस्तर बढ़कर 73.50 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जल स्तर 73.82 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed