Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Was first observed in 1987 , " the poet 's Day '

1987 में मनाया गया था पहला ‘कवि दिवस’

Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Was first observed in 1987 , " the poet 's Day '
मैथ‌िली शरण गुप्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती को हिंदुस्तानी एकेडमी में आज ‘कवि दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। एकेडमी ने ही ‘कवि दिवस’ मनाने की परंपरा देश में शुरू की थी। उप्र हिंदी संस्थान ने 1987 में एकेडमी को पत्र लिखा था, जिसके बाद से राष्ट्रकवि की जयंती पर प्रतिवर्ष ‘कवि दिवस’ मनाया जाने लगा। 
विज्ञापन


हिंदी संस्थान ने भले ही 1987 में कवि दिवस मनाने की आधिकारिक घोषणा की हो, लेकिन इसकी परिकल्पना साहित्यकार डॉ. जगदीश गुप्त ने 1985 में ही की थी। झांसी में एक सभा के दौरान उन्होंने भावना व्यक्त की थी कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती को ‘कवि दिवस’ के रूप में मान्यता मिले। 1986 में हिंदी संस्थान द्वारा लखनऊ में राष्ट्रकवि का शताब्दी समारोह राजकीय स्तर पर मनाया गया। इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने यह घोषणा की थी कि आगे से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती मनायी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद हिंदुस्तानी एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार वर्मा ने डॉ. जगदीश गुप्त को पत्र लिखकर दायित्व वहन करने का प्रस्ताव किया। उसके बाद डॉ. जगदीश गुप्त की संस्था की ओर से इलाहाबाद में त्रिदिवसीय समारोह का आयोजन किया। एकेडमी में बुधवार को ‘कवि दिवस’ पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दयाशंकर पांडेय, नंदल हितैषी, श्रीप्रकाश मिश्र, हीरालाल, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी रसराज, मीनू रानी दूबे, श्रीरंग पांडेय, रतीनाथ योगेश्वर, डॉ. श्लेष गौतम, जयकृष्ण राय तुषार काव्यपाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed