फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Warm cyclone rain will provide relief from corona

कोरोना से राहत दिलाएगी ऊष्ण चक्रवात की बारिश 

Fri, 30 Apr 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Apr 2021 01:26 AM IST
सार

  • तपिश बढ़ने से सक्रिय हुआ चक्रवात, लू के बीच गुम हुई तेज धूप
  • पूरे सप्ताह बने रहेंगे मौसम बदलने के आसार, हो सकती है बरसात

विज्ञापन
Warm cyclone rain will provide relief from corona
Mausam - फोटो : demo pic

विस्तार

बढ़ती तपिश और चिलचिलाती गर्मी जल्द ही  बारिश कराएगी। ऊष्ण चक्रवात के प्रभाव से होने वाली यह बारिश कोरोना संक्रमण के प्रसार से भी राहत दिलाएगी। बृहस्पतिवार की शाम अचानक बादलों की धमाचौकड़ी ने मौसमी उठापटक का संकेत दिया। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक सप्ताह भर में ऊष्ण चक्रवात की सक्रियता से तेज बारिश हो सकती है। इससे कोरोना से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को रिकार्ड स्तर पर टिका पारा 24 घंटे में ही बादलों के कारण नीचे आया। अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आर्द्रता अधिकतम 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रही। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। शाम को धूप तो गुम रही पर लू से लोग परेशान रहे। कहीं तेज हवाएं चलीं तो शहर के अधिकतर हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। शाम से रात तक बादलों की आवाजाही बनी रही। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने बताया कि वैज्ञानिकों के शोध में सामने आया है कि मौसम में बदलाव कोरोना संक्रमण की कमी में प्रभावी भूमिका निभाएगा। शोध पत्र के मुताबिक कोरोना वायरस तीन तरह से प्रभावी है। स्पर्श (कंटैजियस),  विस्तार (एक्सपेंसिव) और मेढ़क की चाल ( लीप फ्रांगिंग) की स्थितियों में कोरोना वायरस हवा में तैर रहा है। तेज गर्मी के बाद तेज बारिश होने से वायुमंडल से वायरस का प्रभाव कम होगा। प्रोफेसर मिश्रा के मुताबिक चक्रवाती हवाओं का प्रभाव दिख गया है। सप्ताह भर में तेज बारिश के आसार हैं। 15 मई तक कई बार धूप छांव के बीच बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed