{"_id":"5ee3dc878ebc3e42b9253219","slug":"ward-seal-of-a-hospital-in-georgetown-and-hospital-in-rambagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्जटाउन स्थित एक नर्सिंगहोम व रामबाग में अस्पताल का वार्ड सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जार्जटाउन स्थित एक नर्सिंगहोम व रामबाग में अस्पताल का वार्ड सील
Sat, 13 Jun 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो निजी अस्पतालों में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों ही अस्पतालों के उन वार्डों को सील कर दिया गया है, जिसमेें यह मरीज भर्ती थे। साथ ही दो डॉक्टर सहित 19 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ की ओर से दोनों वार्ड के साथ अस्पताल को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। दोनों ही मरीज अलग-अलग परेशानी की वजह से भर्ती हुए थे।
जार्जटाउन स्थित नर्सिंगहोम संचालक ने बताया कि फतेहपुर का युवक गुड़गांव से छह जून को लौटा था। उसके गले में सूजन थी। युवक को कैंसर की आशंका थी। जांच कराई गई थी, उसमें थॉयरायड का संक्रमण मिला। बाहर से आने की वजह से उसकी कोरोना जांच भी करा ली गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया। युवक को एसआरएन में एडमिट कराया गया है।
उधर, रामबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती प्रतापगढ़ कुंडा के मझिल गांव की 51 वर्षीय महिला शुगर की परेशानी की वजह से एडमिट थी। अस्पताल संचालक ने बताया कि आशंका पर उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया। महिला को भी एसआरएन में भर्ती किया गया है। इसके अलावा जिले के पॉजिटिव आए चार मामलों में बैसाना, झूंसी का पूरेसूरदास और अशोकनगर स्थित पत्रकार कॉलोनी हॉटस्पॉट बन गए हैं। इन इलाकों में सैनिटाइजेशन के साथ स्क्रीनिंग कराई जाएगी।