{"_id":"650caa489c9220f78500fd49","slug":"waiting-for-doctor-at-chc-for-five-years-meerganj-news-c-4-1-bly1032-252009-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पांच साल से सीएचसी पर डॉक्टर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पांच साल से सीएचसी पर डॉक्टर का इंतजार
Fri, 22 Sep 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। वर्ष 2018 में बनकर तैयार हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अभी तक चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
वर्ष 2014 में सीएचसी की नींव सपा सरकार में शीशगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन हाजी गुड्डू ने रखी थी। करीब पांच साल पहले प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी सीएचसी का उद्घाटन किया था। तब से यहां पर चिकित्सकों की तैनाती का इंतजार किया जा रहा है। यहां आठ कर्मचारियों की टीम तैनात है, लेकिन उनके रहने की व्यवस्था न होने से उन्हें किराये पर रहना पड़ रहा है। अस्पताल में बने शौचालय चालू हालत में नहीं है। अस्पताल के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है और यहां पशु घूमते रहते हैं।
यहां चिकित्सा सेवा शुरू न होने से आसपास के करीब 30 से 35 गांवों के लोगों को 25 किलोमीटर दूर बहेड़ी सीएचसी जाता पड़ता है। सरकारी अस्पताल शुरू न होने का फायदा निजी अस्पताल उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से यहां कई फर्जी अस्पताल भी संचालित हैं। शेरगढ़ सीएचसी के एमओआईसी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही चार्ज संभाला है। अधिकारियों को अवगत कराया है। जल्द यहां डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन: मामला संज्ञान में है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द इस संबंध में बात की जाएगी। जल्द यहां डॉक्टरों की तैनाती होगी। - डॉ. डीसी वर्मा, विधायक मीरगंज