{"_id":"58f9141f4f1c1bb24d4706f1","slug":"wagon-wreckage","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिवकी में पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिवकी में पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव पटरी से उतरी मालगाड़ी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिवकी रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर जाने से रेल संचालन बाधित हो गया। इसका असर दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ा। तकरीबन घंटे भर अप एवं डाउन लाइन पर रेल संचालन ठप रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीआरएम एके द्विवेदी समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए। दिन में दोपहर 1.20 बजे अप लाइन एवं 3.20 बजे डाउन लाइन पर किसी तरह से रेल संचालन शुरू हो सका।
छिवकी स्टेशन की टीएसएल साइडिंग से एक मालगाड़ी लाइन नंबर आठ के क्रास ओवर से गुजर ही रही थी कि इंजन से दूसरे वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए। इससे वहां तेज आवाज भी आई। अचानक हुई इस घटना से छिवकी, नैनी समेत जंक्शन तक हड़कंप मच गया। जंक्शन पर सायरन भी बजा। दिन में 12.35 बजे हुए इस वाकये के थोड़ी देर बार जंक्शन से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) भेज दी गई। इस बीच दिल्ली हावड़ा रूट पर भी ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। 12395 जियारत एक्सप्रेस, 12987 सियालदाह-अजमेर, 12307 हावड़ा-जोधपुर समेत आधा दर्जन से ज्यादा यात्री और गुड्स ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।
एडीआरएम समेत अन्य अफसरों के मौके पर पहुंच जाने की वजह से मालगाड़ी को रीरेल (पटरी पर चढ़ाना) करने का काम तेजी से किया गया। अप लाइन पर रेल संचालन शुरू करने के लिए इंजन और उसके पहले डिब्बे को आगे बढ़ाया गया। दिन में 1.20 बजे अप लाइन क्लीयर कर दी गई। यहां सबसे पहले 12395 जियारत एक्सप्रेस को निकाला गया। इसके बाद दिन में 2.47 बजे तक प्रभावित वैगन को भी पटरी पर चढ़ा दिया गया। दिन में 3.20 बजे डाउन लाइन भी फिट कर दी गई। यहां से पहले मालगाड़ी निकाली गई। इसके बाद 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को वहां से गुजारा गया। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि त्वरित कार्रवाई करते काफी कम समय में मालगाड़ी के वैगन को रीरेल किया गया।