{"_id":"6a91583e7566e23810011a61","slug":"visiting-religious-sites-to-become-easier-tourism-corporation-launches-spiritual-triangle-tour-package-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसटीडीसी : धार्मिक स्थलों के दर्शन होंगे सुगम, पर्यटन निगम ने “आध्यात्मिक त्रिकोण यात्रा” पैकेज किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसटीडीसी : धार्मिक स्थलों के दर्शन होंगे सुगम, पर्यटन निगम ने “आध्यात्मिक त्रिकोण यात्रा” पैकेज किया शुरू
Fri, 28 Aug 2026 03:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Aug 2026 03:13 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने त्योहारी सीजन के लिए स्पिरिचुअल ट्रायंगल टूर पैकेज शुरू किया है। यह पैकेज विजिट माई स्टेट अभियान के तहत लाया गया है।
विज्ञापन
आध्यात्मिक त्रिकोण यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने त्योहारी सीजन के लिए स्पिरिचुअल ट्रायंगल टूर (आध्यात्मिक त्रिकोण यात्रा) पैकेज शुरू किया है। यह पैकेज विजिट माई स्टेट अभियान के तहत लाया गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों की सुगम यात्रा कराना है। यह चार रात और पांच दिन का विशेष टूर पैकेज है।
विज्ञापन
इसमें वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा होगी। यात्रा वाराणसी से दोपहर एक बजे शुरू होगी। भ्रमण करते हुए तीसरे दिन यात्री प्रयागराज पहुंचेंगे। संगम में स्नान के बाद यात्री चौथे दिन अयोध्या रवाना होंगे। राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के साथ सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। पांचवें दिन यात्रियों को अयोध्या एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिरों, पवित्र घाटों और सांस्कृतिक विरासत को जान सकेंगे यात्री
पैकेज में श्रद्धालुओं को मंदिरों, पवित्र घाटों, बौद्ध स्थलों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े स्थल भी दिखाए जाएंगे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस पहल की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुरू किया गया है। इससे प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को गति मिलेगी। श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन