{"_id":"5dc078c68ebc3e939d46ca25","slug":"visibility-decreased-at-airport-runway-all-flights-delayed-allahabad-news-ald2592879127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता रही कम, सभी फ्लाइटें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता रही कम, सभी फ्लाइटें लेट
विज्ञापन

सभी फ्लाइटों की लैडिंग, टेकऑफ में भी लगा वक्त
एयरपोर्ट प्रशासन मंगलवार से कैट वन लाइट लगाने का काम शुरू करेगा
प्रयागराज। दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम इलाकों में छाई धुंध की वजह से प्रयागराज आने वाली सभी फ्लाइटों के संचालन पर असर पड़ा। यहां सोमवार को आने वाली सभी फ्लाइटें विलंब से पहुंचीं। इस बीच प्रयागराज में भी खराब मौसम की वजह से रनवे पर दृश्यता कम होने की वजह से फ्लाइटों की लैडिंग एवं टेकऑफ में भी वक्त लगा।
दिल्ली से प्रयागराज आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 12.20 की बजाय दिन में 01.32 बजे यहां पहुंची। इसकी रवानगी का समय दिन में 12.50 बजे है लेकिन सोमवार को यह फ्लाइट दिन में दो बजे गई। इसी तरह मुंबई से आने वाली फ्लाइट दिन में 01.10 की जगह 2.20 घंटे की देरी से 3.34 बजे आई। यहां से मुंबई वाली फ्लाइट शाम 04.04 बजे रवाना हुई। जबकि इसकी रवानगी का समय अपराह्न 01.40 बजे है। इसी तरह बंगलूरू वाली फ्लाइट भी 15 मिनट की देरी से शाम 4.32 बजे आकर शाम 4.58 बजे यहां से उड़ी। कोलकाता और रायपुर की उड़ान भी लेट रही। उधर प्रयागराज एयरपोर्ट में अमूमन 1200 मीटर की दृश्यता तक आसानी से विमान लैंड कर सकते हैं, लेकिन सोमवार को दृश्यता 1000 मीटर होने से लैंडिंग और टेकऑफ में समस्या आई। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन ने तय किया है कि कैट वन लाइट लगाने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शंभुनाथ की ओर से एयरपोर्ट आने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बताया कि कैट वन लाइट का काम पूरा हो जाने के बाद यहां यहां 600-700 मीटर की दृश्यता पर भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग एवं टेकऑफ हो सकेगा।