{"_id":"f30b458cbdc707ace99f5c60aa7967b1","slug":"vishal-mega-mart-the-mall-had-vinayak-print-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल मेगा मार्ट, विनायक मॉल में पड़ा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल मेगा मार्ट, विनायक मॉल में पड़ा छापा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद, 15 सितंबर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को विशाल मेगा मार्ट और विनायक सिटी सेंटर मॉल में स्पेंसर्स रिटेल प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारकर संदेह के आधार पर तमाम ब्रांडेड खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेज दिया। साथ ही खाद्य वस्तुओं पर डिटैचेबल लेबल पाए जाने पर स्पेंसर्स अैर लाइसेंस न होने पर विनायक मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट को भी नोटिस जारी कर दिया।
अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विशाल मेगा मार्ग में किसान ब्रांडे का लैमन स्क्वैश, बी. नेचुरल ब्रांड का मिक्स फ्रूट जूस और नेचर एंड मी ब्रांड का मैंगो फ्रूट जूस का सर्विलांस नमूना लिया। वहीं, विनायक सिटी सेंटर मॉल स्थित स्पेंसर्स रिटेल प्राइवेट लिमिटेड से संदेहास्पद पाए जाने पर दाल चीनी, लाइम जूस, अमूल कूल का टोंड मिल्क, याकूत ब्रांड का मिल्क ड्रिंक, माधव ब्रांड का देशी घी और याकू ब्रांड का ग्रैप ड्रिंक के कुल छह सर्विलांस नमूने लेकर जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेज दिए।
साथ ही मसाले, दाल, चूरा, चीनी आदि के पैकेट में डिटैचेबल लेबल पाए जाने पर नोटिस जारी कर दिया। इसके अलावा विनायक मॉल स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में भी छापा मारा गया और संदेहास्पद पाए गए आटा, फूड कलर एवं काजू का नूमना लेकर जांच के लिए भेजा गया। साथ ही लाइसेंस न पाए जाने और रेस्टोरेंट के स्टोर में गंदगी पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।