फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Virendra Yadav elected president and Anil Dwivedi elected general secretary in Bara

Prayagraj News: बारा में वीरेंद्र यादव अध्यक्ष और अनिल द्विवेदी महामंत्री निर्वाचित

Thu, 12 Feb 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 12 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Virendra Yadav elected president and Anil Dwivedi elected general secretary in Bara
बुधवार को बार एसोसिएशन बारा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में वीरेन्द्र यादव अध्यक्ष और अनिल द्विवेदी मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ बारा का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया अपराह्न तक जारी रही। चुनाव में कुल 279 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वीरेन्द्र कुमार यादव ने 113 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी चन्द्रमणि सिंह को 89 मत, कृष्णाकांत मिश्र को 73 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए दो मत नोटा में पड़े और दो मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार श्री वीरेन्द्र कुमार यादव ने 24 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में अनिल कुमार द्विवेदी ने विजय प्राप्त की। उन्हें कुल 136 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार पाण्डेय को 65 मत प्राप्त हुए । निर्भय करण को 55 मत मिले। श्री प्रमोद कुमार को 17 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध कौशल त्रिपाठी जीते। इसके अतिरिक्त दो मत नोटा में पड़े, एक मतपत्र सादा पाया गया तथा एक मत अवैध घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed