फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   VIP protocol Shahi snan in kumbh mela 2019

कुंभ 2019: नियम दरकिनार, स्नान पर्व पर वीआईपी प्रोटोकॉल

Tue, 22 Jan 2019 11:24 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jan 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
VIP protocol Shahi snan in kumbh mela 2019

मुख्य स्नान पर्वों पर वीआईपी प्रोटोकॉल जारी न करने के सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश सोमवार को पौष पूर्णिमा पर हवा-हवाई साबित हुआ। एक तरफ पौष पूर्णिमा स्नान के लिए जहां देश भर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वहीं उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के लिए मेला प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल मुहैया कराया।

विज्ञापन


इससे संगम नोज से लेकर मेला क्षेत्र के अन्य हिस्सों तक श्रद्धालुओं को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों मुख्यमंत्रियों के काफिले मेला क्षेत्र की चकर्ड प्लेट सड़कों के अलावा पांटून पुलों पर दिन भर दौड़ते रहे। हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर के संगम स्नान के लिए घाट तो खाली कराया ही गया, रास्ता भी रोक दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद से जब पत्रकारों ने स्नान पर्व पर नियम के विपरीत वीआईपी प्रोटोकॉल जारी करने का सवाल उठाया तब उनका कहना था कि ऐसा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed