{"_id":"5e872a688ebc3e6fd63f4cda","slug":"violating-lock-down-again-and-again-will-give-power-police-to-arrest-you3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन के उल्लंघन पर और सख्ती की तैयारी, अब होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन के उल्लंघन पर और सख्ती की तैयारी, अब होगी गिरफ्तारी
Fri, 03 Apr 2020 05:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को एडवाइजरी भेजने के बाद अब लॉकडाउन को लेकर पुलिस और सख्ती बरतने के मूड में है। एक दिन पहले ही कीडगंज पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि ना मानने वालों पर अब गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की जाएगी।
लॉक डाउन लागू होने के साथ ही पुलिस लगातार इसका उल्लंघन करने वालों पर नजर रखे हुए है। वाहनों के चालान के साथ ही जिले भर में 150 से ज्यादा मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं। महामारी एक्ट और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में दर्ज इन मामलों में सैकड़ों लोग नामजद हुए हैं। इसके बावजूद लाकडाउन को लेकर अब भी बहुत से लोग गंभीर नहीं हैं। वह बेवजह इधर उधर घूमते नजर आते हैं। न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश भर से ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद केंद्र सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है।
एक दिन पहले ही सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने भी निरदेश जारी कर दिए। इसके तहत कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान बेवजह इधर-उधर घूमते मिले लोगों पर कड़ी कारवाई की जाए।
विज्ञापन
ना सिर्फ मुकदमा दर्ज किया जाए, बलि्क बार बार निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार भी किया जाए। इसके बाद पुलिस ने भी कमर कसी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बार-बार लाक डाउन का उल्लंघन करते मिलने पर ना सिर्फ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, बल्कि संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
दो साल की हो सकती है जेल एक दिन पहले केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। राज्य सरकारों को भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी एक्ट और ipc की धारा 144 के तहत लाकडाउन का उल्लंघन दंडनीय अपराध है। जिसके तहत 2 साल तक की जेल भी हो सकती है।