{"_id":"60c3bee28ebc3ec59c6b8444","slug":"vinod-was-murdered-by-the-girl-s-lover-along-with-relatives-allahabad-news-ald308124445","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के प्रेमी ने रिश्तेदारों संग मिलकर की थी विनोद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के प्रेमी ने रिश्तेदारों संग मिलकर की थी विनोद की हत्या
विज्ञापन
करछना। मेजा थाना क्षेत्र के देवहरा रामनगर सिरसा के रहने वाले विनोद की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार को एसओजी ने हत्या का खुलासा करते हुए सेमरहा गंगा घाट से विनोद का कंकाल बरामद किया। विनोद पिछले मंगलवार को घर से बाजार जाते समय लापता हो गया था। बुधवार को उसकी बाइक पनासा स्थित टोंस नदी के पुल में उसकी बाइक मिली थी। पुलिस ने आज विनोद की पत्नी समेत चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
मेजा थाना के देवहरा रामनगर सिरसा निवासी विनोद कुमार मंगलवार को घर से बाजार किसी काम से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। घर वालों ने खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। अगले दिन उसकी बाइक पनासा टोंस नदी के पुल पर खड़ी मिली। बाइक के पास खून के छींटे भी थे। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने खुलासे के एसओजी टीम को लगाया। टीम ने विनोद के काल डीटेल्स से अहम सुराग मिले। इसके बाद उसकी पत्नी का भी मोबाइल काल डीटेल्स निकलवाया गया।
जांच में पता चला कि विनोद की पत्नी और उसके ममेरे भाई विकास यादव के बीच लगातार बात होती थी। विकास की मोबाइल लोकेशन मंगलवार रात पनासा पुल के आस पास ही थी। छानबीन में कई और सुराग मिले। घटना वाली रात भी दोनों में लगातार बात हो रही थी। पुलिस विकास को गाजियाबाद से पकड़कर यहां लाई। पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया। आरोपी ने बताया कि पहले उसने अपने दो रिश्तेदारों रोहित यादव और संदीप यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पहले विनोद को शराब पिलाई। इसके बाद उसका गला काट कर क्षेत्र के सेमरहा के समीप गंगा कछार में फेंक दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर उनके बताए हुए स्थान पर तलाशी शुरू की तो विनोद का कटा हुआ सर व नर कंकाल मिला। परिजनों ने कपड़े से उसकी पहचान की।
विज्ञापन
एसपी यमुनापार ने बताया कि विनोद की पत्नी और उसके ममेरे भाई विकास के बीच प्रेम संबंध था। दोनों लगातार बात करते थे। विनोद की पत्नी और विकास ने सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर उसकी हत्या की है। आरोपी ने अपने दो रिश्तेदारों की मदद से बहत ही जघन्य तरीके से विनोद की हत्या कर दी और गाजियाबाद चला गया था। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
एसपी की कॉल जाते ही प्रेमी को किया एलर्ट, कहा सर्विलांस पर लग गया नंबर
करछना। विनोद के लापता होने के बाद जांच शुरू हुई तो उसकी बाइक के पास मिले खून से पुलिस को लग गया था कि कोई अनहोनी हो गई। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने विनोद की पत्नी को फोन कर विनोद के बारे में पूछताछ की। इसके तुरंत बाद उसकी पत्नी ने विकास को फोन किया और बताया कि ‘किसी एसपी का फोन आया था। हम लोगों का नंबर सर्विलांस पर लग गया है। नंबर तुरंत डिलीट कर दो’। दोनों ने अपने सभी कॉल रिकार्ड और एसएमएस डिलीट कर दिए।
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के मुताबिक विनोद की पत्नी और विकास के बीच शादी से पहले से ही संबंध थे। शादी के बाद भी विकास उससे लगातार बात करता था। धीरे धीरे विनोद समेत उसके पूरे परिवार को इस बात का पता चल गया। विनोद बहुत नाराज हुआ। उसने कुछ दिन पहले विकास को भीरपुर में बुलवाकर वार्निंग दी थी। विनोद ने अपनी पत्नी को भी बहुत भला बुरा कहा था। इसी के बाद से दोनों ने विनोद को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र शुरू कर दिया था। हफ्ते भर पहले से दोनों में प्लानिंग हो गई थी। विकास ने अपने दो रिश्तेदारों को भी शामिल किया ताकि विनोद को कोई शक न हो। घटना से पहले और बाद में विकास और विनोद की पत्नी लगातार एक दूसरे को एसएमएस से पूरी जानकारी देर रहे थे।