फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vinod B Lal's bail plea rejected, three professors including Ajay Lawrence also did not get relief

झटका : शुआट्स निदेशक विनोद बी लाल की जमानत अर्जी खारिज, अजय लॉरेंस समेत तीन प्रोफेसरों को भी नहीं मिली राहत

Thu, 09 Nov 2023 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 09:50 PM IST
सार

यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार की अदालत ने शुआट्स के डॉ. विनोद बी लाल की जमानत और प्रोफेसर डॉ. जोनाथन लाल, डॉ एसबी लाल और डॉ. अजय लॉरेंस की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन
Vinod B Lal's bail plea rejected, three professors including Ajay Lawrence also did not get relief
विनोद बी लाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद सत्र न्यायालय ने शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन डॉ. विनोद बी लाल की जमानत और प्रोफेसर डॉ. अजय लॉरेंस समेत तीन प्रोफेसरों की अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। इनके विरुद्ध नैनी थाने में हत्या का प्रयास, कूटरचना और आपराधिक षडयंत्र के आरोप एफआईआर दर्ज है।

विज्ञापन

यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार की अदालत ने शुआट्स के डॉ. विनोद बी लाल की जमानत और प्रोफेसर डॉ. जोनाथन लाल, डॉ एसबी लाल और डॉ. अजय लॉरेंस की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है। मामला नैनी थाने का है। 20 जून की रात पुराने नैनी पुल के पास मोटरसाइकिल सवार चार हथियारबंद लोगों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर्वेन्दु विक्रम सिंह पर हमला किया था।

विज्ञापन

उन्होंने लाल परिवार एवं अजय लॉरेंस के विरुद्ध हत्या का प्रयास, कूटरचना और आपराधिक षडयंत्र के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके द्वारा आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर जिले में धर्मांतरण मामले में लिखाए गए मुकदमे को वापस लेने की धमकी दी थी। मामले में विनोद बी लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो अक्टूबर को जेल भेज दिया था। जबकि, प्रोफेसर डॉ. जोनाथन लाल, डॉ एसबी लाल और डॉ अजय लॉरेंस अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उन्हाेंने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचियों के अधिवक्ता का कहना था कि इन्हें राजनीतिक विद्वेष से झूठा फंसाया गया है। जबकि, अभियोजन की ओर पेश अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ने जमानत अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने विनोद बी लाल की जमानत अर्जी और प्रोफेसर डॉ जोनाथन लाल, डॉ एसबी लाल और डॉ अजय लॉरेंस की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed