{"_id":"6b0b3abae08c1dd51707caaa","slug":"villagers-protest-over-road-quality-allahabad-news-c-407-1-nan1010-23817-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
Sun, 29 Nov 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
लालापुर के प्रतापपुर गांव में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते ग्रामीण
प्रतापपुर गांव में बुंदेला नाला से तिराहा तक लगभग 900 मीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और घटिया सामग्री के इस्तेमाल कर ठेकेदार मनमानी कर रहा है।
ग्राम प्रधान राम करन निषाद सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में अनियमितता की जा रही है। एक तरफ सड़क बन रही है तो दूसरी तरफ उखड़ने लगी है।
विज्ञापन
यह सड़क चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज तीन जिलों को जोड़ती है। शनिवार को ग्राम प्रधान के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण का काम बंद करा दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घटिया निर्माण की सूचना देकर जांच कराने की मांग किया है। जेई नीरज कुशवाहा व एसडीओ मोहित राठौर से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।