फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Villagers hoisted a 30 feet high tricolor on Gulra bridge.

Prayagraj News: गुलरा पुल पर ग्रामीणों ने फहराया तीस फीट ऊंचा तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers hoisted a 30 feet high tricolor on Gulra bridge.
विकासखंड मानधाता के गुलरा खंडापार में एक सप्ताह पहले बनकर तैयार हुए अस्थायी पुल पर ग्रामीणों ने शनिवार को तीस फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। ग्रामीणों के सहयोग से बने अस्थायी पुल पर आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के समीप गजेहड़ा जंगल के पूर्व की ओर गुलरा गांव स्थित बकुलाही नदी पर ग्रामीणों ने अस्थायी बांस का पुल बनाया था। पहाड़पुर गजेहड़ा, गुलरा खंडापार, महदेवरी, शेखनपुर भावलपुर, खमपुर, दूबेपट्टी सहित विश्वनाथगंज और रानीगंज के लोग करीब एक वर्ष से आवागमन कर रहे थे।
विज्ञापन

अगस्त में बारिश के कारण नदी में पानी का उफान आने से पुल दो बार बह गया। ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने पर तहसील प्रशासन से अनुमति लेकर ग्रामीणों ने लोहे के एंगल से निर्मित अस्थायी पुल का निर्माण किया। पुल निर्माण में ग्रामीणों ने एक दूसरे चंदा एकत्र कर मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले पुल बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका था। शनिवार को उत्साहित ग्रामीणों ने पुल पर तीस फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर उद्घाटन किया। पुल उद्घाटन कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने बताया कि स्थायी पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव की अनुमति मिलने के बाद पुल तैयार करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed