{"_id":"69c1aad5d3def1ad7b0f88a1","slug":"villagers-enraged-over-leasing-of-pond-for-fish-farming-allahabad-news-c-417-1-bha1001-4609-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा करने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा करने से भड़के ग्रामीण
Tue, 24 Mar 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ कोठारी गांव में मत्स्य पालन के लिए तालाब की खोदाई करने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने काम को रुकवा दिया और तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम फूलपुर को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने जांच करवा कर पट्टा निरस्त करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
बता दें की रामगढ़ कोठारी में ब्राह्मण बस्ती के बीच में छह बीघे का तालाब है। इसके चारों तरफ कई प्राचीन मंदिर और रामलीला मंच का निर्माण हुआ है। रविवार को जेसीबी मशीन लगवा कर तालाब की खुदाई की जाने लगी तो ग्रामीणों ने सोचा कि ग्राम प्रधान द्वारा तालाब का सौंदर्यीकरण करने के लिए मिट्टी की खुदाई करवाई जा रही है। लेकिन बाद में पता चला कि तालाब को मत्स्य पालन हेतु तहसील प्रशासन द्वारा पट्टा कर दिया गया है। मत्स्य पालन के लिए पट्टा किए जाने की खबर गांव में फैली तो लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया। ग्राम प्रधान सरोजा देवी ने बताया कि तालाब को सौंदर्यीकरण योजना में प्रस्तावित किया गया है और उस पर मनरेगा से काम होना है। लेकिन इसी बीच बिना किसी जानकारी के तालाब की खुदाई की जा रही है। हल्का लेखपाल मनीष मिश्रा से पूछने पर बताया गया कि तहसील प्रशासन द्वारा मत्स्य पालन हेतु किसी को पट्टा दिया गया है।
आक्रोशित ग्रामीण ग्राम प्रधान सरोजा देवी के नेतृत्व में काम को बंद करवा कर सोमवार को तहसील पहुंचे और मत्स्य पालन का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम फूलपुर जूही प्रसाद को ज्ञापन सौंप कर मत्स्य पालन का पट्टा निरस्त करने के लिए मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम ने मामले की जांच करवा कर पट्टा निरस्त करने का आश्वासन दिया तब लोग किसी तरह से शांत हुए। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से अनिल कुमार पटेल, विपिन कुमार बीडीसी अजय शुक्ला, राम जग मिश्रा, राजेश मिश्रा, रामचंद्र, जगदीश मिश्रा, श्रीकांत शुक्ला, शिवाकांत जगत नारायण आदि लोग रहे।